फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rural watchmen submitted memorandum to Tehsildar

Bhiwani News: ग्रामीण सफाई कर्मियों, ग्रामीण चौकीदारों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Tue, 05 Mar 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rural watchmen submitted memorandum to Tehsildar
भिवानी। सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित ग्रामीण सफाई कर्मियों, ग्रामीण चौकीदारों ने शहीद भगत सिंह यादगार भवन भिवानी में इकट्ठा होकर सभा की। सीटू कार्यालय से डीसी कार्यालय तक रोष प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के नाम ज्ञापन तहसीलदार भिवानी को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शन व सभा की अध्यक्षता ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन जिला प्रधान मोहन बहल व हरियाणा ग्रामीण चौकीदार सभा की ओर से भगत सिंह ने किया। मंच संचालन ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा, जिला उपाध्यक्ष राजबीर सिघानी ने किया। सीटू व यूनियन नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ग्रामीण चौकीदारों, ग्रामीण सफाई कर्मियों और जल कर्मियों की मोबाइल एप पर हाजिरी लगाने का फरमान जारी किया है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एप में दर्शाया गया है कि तीन दिन तक ऑनलाइन हाजिरी का सत्यापन ग्राम सचिव करेगा। उसके बाद गांव का सरपंच उस एप के माध्यम से वेतन मानदेय भुगतान की ऑनलाइन सिफारिश करेगा।
विज्ञापन

सरपंच की सिफारिश के बाद सरकार ने जिस प्राइवेट बैंक के साथ करार किया है। वह बैंक उपरोक्त कर्मियों एवं चौकीदारों का ऑनलाइन मानदेय भुगतान करेगा। यानी उपरोक्त कर्मियों के वेतन मानदेय का बिल बनाने का प्रावधान अब तक जो बीडीपीओ कार्यालय करता था। वह काम अब सरपंचों के माध्यम से करवाया जाएगा। इसका हम कड़ा विरोध करते हैं। क्योंकि इस नई व्यवस्था से ये कर्मी सरपंचों के मनमानी और बेगार का जबरदस्त शिकार होंगे। अधिकतर कर्मियों के पास स्मार्ट फोन तक नहीं है। रोष प्रदर्शन में सभा को सीटू जिला सचिव अनिल कुमार, सुखदेव पालवास, फुलचंद, किसान सभा नेता का. ओमप्रकाश, ग्रामीण सफाई कर्मचारी नेता सुमित, रमेश मुढ़ाल, सतीश मुनीम बहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed