फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rural sanitation workers staged a sit-in protest after receiving no assurances; the strike will continue until May 31.

Bhiwani News: आश्वासन नहीं मिलने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी फिर धरने पर बैठे, 31 मई तक जारी रहेगी हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rural sanitation workers staged a sit-in protest after receiving no assurances; the strike will continue until May 31.
लोहारु में मांगों को लेकर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। 
लोहारू। सरकार से मांगों पर पक्का आश्वासन नहीं मिलने के कारण ग्रामीण सफाई कर्मचारी मंगलवार से एक बार फिर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लोहारू कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। राज्य कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार हड़ताल को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। कर्मचारियों ने साफ किया कि आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा और इसे हड़ताल, पदयात्रा तथा मंत्रियों के आवासों के घेराव के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव अनिल बरालू ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी ने हड़ताल को 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। निर्णयानुसार सभी कर्मचारी अपने-अपने ब्लॉकों और जिलों में रविवार को छोड़कर बाकी दिनों में आंदोलन जारी रखेंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के खंड लोहारू प्रधान डॉ. सुरेश भारद्वाज ने बताया कि 26 मई से नरवाना से कुरुक्षेत्र तक पदयात्रा शुरू की गई है जो तीन जून तक मुख्यमंत्री सिटी कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 29, 30 और 31 मई को पूरे हरियाणा में जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस दौरान मंत्रियों के आवासों का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि महापड़ाव भले ही स्थगित कर दिया गया हो लेकिन आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से मांगों को जल्द स्वीकार करने की मांग की। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कर्मचारियों को पक्का करना, एक्सग्रेशिया नीति लागू करना, रिक्त पदों पर भर्ती करना तथा हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार 10 वर्ष पूरे कर चुके कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है। धरना स्थल पर हरपाल प्रधान, परमेंद्र कोषाध्यक्ष, मनोज कुड़ल, ईश्वर सिंह खरखड़ी, सन्नी कुमार पहाड़ी, हवा सिंह झांझड़ा और रामकुमार पहाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed