फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rural power system to be strengthened, transformer capacity to be increased by one and a half times in 17 villages

Bhiwani News: ग्रामीण बिजली व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, 17 गांवों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता होगी डेढ़ गुना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rural power system to be strengthened, transformer capacity to be increased by one and a half times in 17 villages
33 केवी सब स्टेशन।
भिवानी। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। भिवानी और चरखी दादरी जिलों के 17 गांवों में 33 केवी पावर सब स्टेशनों पर बिजली ट्रांसफार्मरों की क्षमता पहले से डेढ़ गुना बढ़ाई जाएगी। इसके तहत इन सब स्टेशनों पर 10 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे पहले से ओवरलोड झेल रहे सब स्टेशनों को राहत मिलेगी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की कंस्ट्रक्शन विंग ने इसके लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं और जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की कंस्ट्रक्शन विंग की ओर से चरखी दादरी जिले के गांव सिसवाला, चांदवास, मकड़ाना तथा भिवानी जिले के गांव सेरला, चांग रोड, चांग, भैरा, आलमपुर, नांधा और रुदडोल में स्थित 33 केवी पावर सब स्टेशनों पर पहले से मौजूद ट्रांसफार्मरों के अलावा एक-एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इन सभी ट्रांसफार्मरों की क्षमता 10 एमवीए होगी।
विज्ञापन

संबंधित 33 केवी पावर सब स्टेशनों से आसपास के करीब पांच से छह बड़े गांव जुड़े हुए हैं। ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ने से इन गांवों की आबादी को बिना बाधा के बिजली आपूर्ति मिल सकेगी, अत्यधिक लोड के दौरान लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलेगी और लाइनों पर फाल्ट की घटनाएं भी कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी सब स्टेशन पर 95 तो किसी पर 45 फीसदी काम हुआ पूरा, तीन माह में होंगे चालू
कंस्ट्रक्शन विंग की ओर से भिवानी और चरखी दादरी जिलों में 10 से अधिक 33 केवी पावर सब स्टेशनों के निर्माण का कार्य भी कराया जा रहा है। इनमें किसी सब स्टेशन पर 95 प्रतिशत तो किसी पर 45 प्रतिशत तक इलेक्ट्रिक और सिविल वर्क पूरा हो चुका है। कार्य पूर्ण होने के बाद करीब तीन माह में इन सभी सब स्टेशनों को चालू कर दिया जाएगा। इससे आगामी गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बिजली कटों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन 33 केवी सब स्टेशनों का काम हो चुका पूरा
भिवानी और चरखी दादरी जिलों में छह 33 केवी पावर सब स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इन्हें जल्द चालू करने की तैयारी की जा रही है। कंस्ट्रक्शन विंग ने चरखी दादरी जिले के द्वारका, अटेलाकलां, बाढ़डा, कांकडोली सरदारा और मानकावास के अलावा भिवानी जिले के गांव बामला, नंगला, ढाणीमाहू, पिंजोखरा और गोपालवास स्थित 33 केवी पावर सब स्टेशनों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। इन नए सब स्टेशनों के चालू होने से आसपास के गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलना शुरू हो जाएगी।



कंस्ट्रक्शन विंग की ओर से भिवानी सर्कल के अंतर्गत आने वाले भिवानी और चरखी दादरी जिलों के 17 गांवों के 33 केवी पावर सब स्टेशनों पर 10 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा करीब सात 33 केवी पावर सब स्टेशनों के निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, जिन्हें जल्द चालू कराया जाएगा। वहीं भिवानी और चरखी दादरी जिलों में नए 33 केवी पावर सब स्टेशनों के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है जो इसी साल पूरा कर लिया जाएगा। - मनोज पानू, कार्यकारी अभियंता, कंस्ट्रक्शन विंग भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
-----------------------------------------------------------------------
ये है भिवानी और चरखी दादरी के 33 केवी पावर सब स्टेशनों के निर्माण कार्य की स्थिति

सब स्टेशन का नाम- इलेक्टि्रक वर्क- सिविल वर्क की स्थिति


1. मानकावास- 47 फीसदी- 95 फीसदी



2. झोझूकलां- 68 फीसदी- 95 फीसदी



3. रानीला- 31 फीसदी- 95 फीसदी



4. गोठडा- 02 फीसदी- 95 फीसदी



5. दादरी सिटी- 45 फीसदी- 95 फीसदी



6. कैरू- 08 फीसदी- 60 फीसदी



7. धनाना- 08 फीसदी- शून्य फीसदी



8. लोहारू- 15 फीसदी- 50 फीसदी



9. भांखड़ा- शून्य फीसदी- 95 फीसदी



10. ईशरवाल द्वितीय- 05 फीसदी- 70 फीसदी



11. ईशरवाल- 40 फीसदी- 45 फीसदी



12. चहड़कलां- शून्य फीसदी- 70 फीसदी



13. तोशाम- 98 फीसदी- 95 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed