फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   rte, admission, exam, center, bhiwani

आरटीई दाखिला परीक्षा के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए

Fri, 01 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 01 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
rte, admission, exam, center, bhiwani
आरटीई दाखिला परीक्षा - फोटो : फाइल फोटो
नियम 134-ए के अंतर्गत निजी स्कूलों होने वाले दाखिलों के लिए तीन जुलाई को दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए शहर में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गत परीक्षा में फेल होने वाले या फिर किसी कारणवश परीक्षा न देने वाले 3038 विद्यार्थी इस बार परीक्षा देंगे।बीईओ नरेश महता व बीईईओ निर्मल दहिया ने बताया कि परीक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। कक्षा दूसरी से बारहवीं तक होने वाली परीक्षा के लिए नौ स्कूलों में केंद्र स्थापित किए गए हैं। दूसरी कक्षा के 243 बच्चे विद्या नगर स्थित इंडियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा देंगे। कक्षा
विज्ञापन


तीसरी के 157 आवेदक इंडस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल विद्यानगर, कक्षा चौथी के 466 विद्यार्थियों के लिए आर्य कन्या हाई स्कूल में दो सेंटर बनाए गए है। कक्षा पांचवी के 414 आवेदक जेएन हाई स्कूल (सदर थाना के सामने) में दो सेंटर बनाए गए है।
विज्ञापन

वहीं कक्षा छठी के 434 आवेदक केएम मिडिल स्कूल घंटाघर, कक्षा सातवी के लिए आर्य बाल विद्या मंदिर, कृष्णा कालोनी व विद्या भारती हाई स्कूल, कृष्णा कालोनी में परीक्षा देंगे। इसके अलावा कक्षा आठवीं के 391 आवेदक सैनिक हाई स्कूल विद्यानगर में तो कक्षा नौंवी,  दसवीं, बारहवीं के 533 विद्यार्थी केएम हाई स्कूल जैन चौक में परीक्षा देंगे। नोडल अधिकारी अशोक गाबा ने बताया कि शुक्रवार को बीईओ कार्यालय से दोपहर बारह बजे के बाद रोल नंबर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल मिलेंगे रोल नंबर
बवानीखेड़ा। नियम 134 के तहत दाखिला परीक्षा के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केंद्र बनाया है। परीक्षार्थियों को  रोल नंबर बवानीखेड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दो जुलाई को मिलेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल फौगाट ने बताया कि विभाग ने दाखिला परीक्षा के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed