फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rs 12 lakh looted at gunpoint from shopkeeper returning from Delhi

Bhiwani News: दिल्ली से लौट रहे दुकानदार से गन प्वाइंट पर 12 लाख की लूट

Sat, 27 Apr 2024 05:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 27 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Rs 12 lakh looted at gunpoint from shopkeeper returning from Delhi
भिवानी के नौरंगाबाद टोल प्लाजा के पास लूट की वारदात के दौरान तोड़े गए गाड़ी के ​शीशे।
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर वीरवार की रात करीब 11.30 बजे गांव नौरंगाबाद टोल प्लाजा के समीप हथियारबंद बदमाशों ने दिल्ली से कार से भिवानी लौट रहे मोबाइल दुकानदार को गन प्वाइंट पर धमकाकर 12 लाख रुपये और दो मोबाइल फोन भी लूटकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

खरककलां पुलिस को दी शिकायत में रामगंज मोहल्ला निवासी भूषण कुमार ने बताया कि उसकी महम गेट के पास मोबाइल की दुकान है। वीरवार को वह अपने भाई की गाड़ी को लेकर भिवानी से करीब दोपहर दो बजे दिल्ली गया था। गाड़ी पर बतौर चालक संदीप था। गाड़ी में उसका एक साथी और था। दिल्ली मार्केट से वे गाड़ी में सवार होकर भिवानी आ रहे थे। वीरवार की रात 11.30 बजे नौरंगाबाद टोल के पास जब वे पहुंच तो इसी दौरान पीछे से एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवा लिया। उस गाड़ी में छह-सात बदमाश डंडे और पिस्टल लेकर उतरे। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले और उनके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर गाड़ी से करीब 12 लाख रुपये की नकदी लूट ली और उनके दो मोबाइल फोन भी लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। इस संबंध में खरककलां पुलिस चौकी इंचार्ज दशरथ ने बताया कि पुलिस ने भूषण की शिकायत पर इस संबंध में अज्ञात छह से सात बदमाशों के खिलाफ लूट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed