फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rs 1.11 lakh found in son's Tika ceremony returned, message to stop dowry system

Bhiwani News: बेटे के टिके की रस्म में मिली 1.11 लाख रुपये लौटा दिया दहेज प्रथा रोकने का संदेश

Sun, 24 Nov 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 24 Nov 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.11 lakh found in son's Tika ceremony returned, message to stop dowry system
1 रुपया ओर एक नारियल लेकर टिका की रस्म पूरी करते विक्रम दुग्गल बजीनिया। 
भिवानी। भाजपा नेता ने दहेज प्रथा को रोकने के लिए अनूठी पहल की है। भिवानी भाजपा एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विक्रम दुग्गल बजीनिया ने अपने बेटे के टिके की रस्म में मिले 1.11 लाख रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन

उन्होंने महज एक रुपया और एक नारियल का शगुन लेकर अपने बेटे का टिका की रस्म पूरी की। उन्होंने यह रकम लौटा कर बिना दहेज के शादी किए जाने का संकल्प लिया है।
विज्ञापन

गांव बजीना निवासी भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा अध्यक्ष विक्रम दुग्गल बजीनिया के बेटे मनीष दुग्गल की सगाई राजकुमार महावर की बेटी के साथ हुई। मनीष दुग्गल बजीनिया दुग्गल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं। गांव बालावास जाट जिला रेवाड़ी प्रेरणा वकील के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों परिवारों के बीच रिश्ता तय होने के बाद शुक्रवार को टिका लग्न की रस्म पूरी की गई। रेवाड़ी से भिवानी के गांव बजीना पहुंचे लड़की पक्ष द्वारा टिके की रस्म में 1.11 लाख रुपये नकद शगुन दिया गया। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा अध्यक्ष विक्रम दुग्गल बजीनिया ने केवल एक रुपया व एक नारियल लेकर बाकी रकम लड़की पक्ष को लौटा दी और बिना दहेज के शादी किए जाने का संकल्प लिया।

यह समाज में दहेज प्रथा को रोकने के लिए एक अच्छी पहल है। 1 रुपया ओर नारियल लेकर दूल्हे मनीष ने खुशी- खुशी से यह रस्म पूरी की। दूल्हे ने 1.11 लाख रुपये की राशि को लौटा दिया। लड़का पक्ष ने टिका रस्म की अनूठी मिसाल पेश की है। जिसकी आसपास के गांव में भी सराहना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed