फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rohnaat episode: After three hours of talks, there was an agreement between the administration and the villagers

तीन घंटे चली बातचीत के बाद प्रशासन व ग्रामीणों के बीच बनी सहमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Rohnaat episode: After three hours of talks, there was an agreement between the administration and the villagers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बवानी खेड़ा (भिवानी)। गांव रोहनात में शुक्रवार को ग्रामीणों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रशासन व ग्रामीणों में सहमति बन गई। प्रशासन की तरफ से एसडीएम संदीप अग्रवाल धरनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की कमेटी और प्रशासन के बीच तीन घंटे चली बातचीत के बाद सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने दस दिन बाद संतलाल का अंतिम संस्कार किया। हालांकि मांगें पूरी होने तक ग्रामीणों ने धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।
तीन दिन पहले मंगलवार को गांव में महापंचायत हुई और शाम उपायुक्त और कमेटी की ढाई घंटे वार्ता हुई थी, परंतु सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने हांसी की लाल सड़क पर 26 अगस्त से संतलाल के शव के साथ धरना देने का निर्णय लिया था। शुक्रवार को धरनास्थल पर ग्रामीण हांसी के लाल सड़क के लिए एकत्रित होने लगे। इसी बीच प्रशासन और ग्रामीणों के बीच एक बार फिर वार्ता का दौर शुरू हो गया। प्रशासन की तरफ से उपायुक्त, एसपी, एएसपी, अतिरिक्त उपायुक्त, एसडीएम, बीडीपीओ, तहसीलदार वार्ता में शामिल हुए। करीब तीन घंटे तक चली वार्ता में कमेटी व प्रशासन के बीच सहमति बन गई। इसके बाद एसडीएम संदीप अग्रवाल धरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों को सहमति की बात से अवगत करवाया। इसके बाद 10 दिन से डीप फ्रिज में रखे संतलाल के शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

--------
शुक्रवार को रोहनात के ग्रामीणों की प्रशासन के साथ मीटिंग हुई। प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग को मान लिया है। जिसमें मृतक संत लाल के आश्रित को नौकरी देने व परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही गई है, बाकी मांगों के लिए प्रशासन ने सोमवार को लिखित में दिए जाने का आश्वासन दिया है। बाकी मांगों के लिए जब तक लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता और मांग पूरी नहीं होती, तब तक कमेटी ने धरना यथावत जारी रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रदीप कौशिक, अध्यक्ष, धरना कमेटी, रोहनात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed