फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rohit of Bhaini Kungad selected for Inspire Award

भैणी कुंगड़ के रोहित का इंस्पायर अवॉर्ड के लिए चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rohit of Bhaini Kungad selected for Inspire Award
छात्र रोहित को सम्मानित करते स्कूल स्टाफ सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी मंत्रायलय भारत सरकार की ओर से आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैणी कुंगड़ के दसवीं कक्षा के छात्र रोहित का चयन किया गया है। स्कूल प्राचार्य अरविंद कुमार पाटिल व सभी स्कूल स्टाफ सदस्यों ने रोहित को बधाई दी। इस दौरान छात्र रोहित के गाइड अध्यापक राकेश कुमार को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

गाइड अध्यापक एवं रसायन प्रवक्ता राकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय से इस वर्ष पांच इनोवेटिव आइडिया भेजे गए थे। इनमें से रोहित का आइडिया चुना गया है। उन्होंने बताया कि इसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा चयनित विद्यार्थी के बैंक खाते में दस हजार रुपये दिए जाएंगे। जिससे वह अपने आइडिया को मूर्त रूप देने के लिए एक मॉडल बनाएगा और उसे राज्य स्तर पर होने वाली इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेगा। राकेश कुमार ने बताया कि छात्र रोहित ने गत वर्ष भी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लिया था और हरियाणा राज्य बाल वैज्ञानिक का पुरस्कार जीता था। इस अवसर पर कुलदीप राणा, राकेश कुमार, राम तिलक, देवेंद्र, अजमेर, उमेद, रितु, मुकेश रानी, हरीश शर्मा, जोगिंद्र, राजेश शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed