फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   roadways strike, police, people

हड़ताल को लेकर आमने-सामने आए अधिकारी और कर्मचारी

Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
roadways strike, police, people
भिवानी की रोडवेज कर्मशाला में देर रात तैनात पुलिस बल। - फोटो : Bhiwani
राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर जिला प्रशासन के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आमने-सामने हैं। अधिकारियों पर हड़ताल बेअसर करने का दबाव है तो कर्मचारियों ने काम छोड़ हड़ताल करने की चेतावनी दी है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन नेताओं ने दावा किया है कि एक भी बस नहीं चलने दी जाएगी और पूरी तरह चक्का जाम रहेगा। वहीं उपायुक्त और रोडवेज प्रबंधन ने प्लानिंग बनाई है कि रोडवेज बसें चले और यात्रियों को कोई परेशानी न झेलनी पड़ी। हड़ताल पर रहने वाले कर्मचारियों की रिपोर्ट मुख्यालय भेज विभागीय कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा है। वहीं बिजली निगम और जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी पूरी तरह हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ये है विभागों की स्थिति
जनस्वास्थ्य सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित : जनस्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की दो यूनियनें हैं। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की है तो दूसरी यूनियन ने अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। ऐसे में पेयजल सेवाएं कुछ प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

बिजली निगम में फाल्ट बन सकते हैं परेशानी : बिजली निगम के करीब 50 फीसदी तक कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं। इस बार निगम में इंजीनियर एसोसिएशन व कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल में काम के बहिष्कार का एलान कर दिया है। हरियाणा पावर इंजीनियर एसोसिएशन ने भी असहयोग हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यानी निगम के अधिकारी असहयोग आंदोलन करेंगे। जेई से लेकर फील्ड के कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल में शामिल होकर काम का बहिष्कार करेंगे। यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि अगर हड़ताल के दौरान किसी भी इलाके में ट्रांसफार्मर पर फ्यूज उड़ने से लेकर लाइन में आए फाल्ट भी ठीक नहीं किए जाएंगे। जिससे बिजली सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ सकता है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में करीब 14 सौ से अधिक कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी करेंगे हड़ताल : नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल का निर्णय लिया है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था भी बुधवार को चरमराएगी।
हड़ताल के लिए कर्मचारी संगठनों ने कसी कमर
कर्मचारियों को हड़ताल का दिया न्योता : सर्व कर्मचारी संघ जिला भिवानी व खण्ड भिवानी की टीम ने सभी विभागों का दौरा कर कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होकर अपनी ताकत दिखाने के लिए प्रेरित किया। टीम का नेतृत्व जिला प्रधान मा. सुखदर्शन सरोहा व सचिव सूरजभान जटासरा ने किया। टीम ने सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, ईएसआई,बिजली विभाग, टवार खाना, कटरा फार्म, शिक्षा विभाग, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, नगर परिषद, मार्केट कमेटी, मार्केट बोर्ड, बीज विकास निगम, खादय एवं आपूर्ति विभाग, रोडवेज, लघु सचिवालय, पीडब्ल्यूडी, बीएंडआर आदि विभागों का दौरा किया। दौरे में ब्लॉक प्रधान लोकेश, ब्लॉक सचिव राकेश मलिक, ब्लॉक उप प्रधान अनिल नागर, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुरेंद्र आदि शामिल रहे।
पीडब्ल्यूडी कर्मचारी करेंगे हड़ताल : ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन संबधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला कार्यकारिणी की मीटिंग टीआईटी बूस्टिंग जलघर पर जिला प्रधान संजय मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन जिला महासचिव अनिल बडगुजर ने किया। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में हड़ताल में भाग लेने का निर्णय लिया। इस मौके पर जयदेव, गौरव शर्मा, राजेंद्र चौहान, कृष्ण तंवर, संदीप, कपिल, प्रदीप, सुभाष, मदन, दीपक, नरेश, अशोक, तुलसी, पप्पू आदि ने विचार रखे।
बोले अधिकारी-
निगम प्रबंधन की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। जो कर्मचारी गैर हाजिर होंगे, उन पर निगम प्रबंधन सख्त कदम उठाएगा और उन कर्मचारियों की रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी जाएगी। इस दौरान किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिलेगी। बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बहाल रहेगी, इसके पुख्ता प्रबंध किए जा चुके हैं।

- राजकुमार जाजौरिया, महाप्रबंधक, भिवानी सर्कल।
रोडवेज बसें नियमित रूप से चलेंगी। हड़ताल पर रहने वाले कर्मचारियों की मुख्यालय में रिपोर्ट भेजी जाएगी। जिला प्रशासन से भी सहयोग लिया जा रहा है और पुलिस फोर्स बस स्टैंड परिसर में तैनात रहेगी। कोई बसें चलाने से रोकता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- गुलाब सिंह, महाप्रबंधक, भिवानी रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed