{"_id":"695eb29d20f8175e1b0662ab","slug":"roadways-fleet-becomes-pollution-free-all-220-roadways-buses-of-the-depot-get-bs6-engine-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-145035-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रदूषण फ्री हुआ रोडवेज बेड़ा, डिपो की सभी 220 रोडवेज बसें हुई बीएस 6 इंजन की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रदूषण फ्री हुआ रोडवेज बेड़ा, डिपो की सभी 220 रोडवेज बसें हुई बीएस 6 इंजन की
Thu, 08 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
शहर का सामान्य बस अड्डा।
भिवानी। भिवानी रोडवेज का बेड़ा प्रदूषण फ्री हो गया है। अब रोडवेज डिपो में रोडवेज की सभी 220 बसें बीएस 6 इंजन की हो गई है। हाल ही में प्रदेश के अन्य रोडवेज डिपो से जिले की 25 बीएस 4 इंजन की बसों को बीएस 6 इंजन की बसों से बदला गया है। इसके बाद अब सभी रूटों पर नियमित रूप से बसों का संचालन होगा।
दरअसल, एनजीटी के आदेशानुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हर साल अक्तूबर से दिसंबर तक बढ़ने वाली प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए लगातार तैयारी की जा रही है। इसके तहत अधिक प्रदूषण करने वाले वाहनों को बदलने के आदेश परिवहन विभाग को दिए गए हैं। भिवानी डिपो से बीएस-4 इंजन वाली 25 रोडवेज बसों को प्रदेश के अन्य जिलों के डिपो में भेजी गई थी। जबकि अन्य डिपो से भिवानी डिपो को बीएस-6 इंजन की नई बसें प्राप्त हुई है। ये रोडवेज बसें बदले जाने के बाद रोडवेज का बेड़ा पूर्ण रूप से बीएस 6 इंजन की बसों का हो गया है। बसें बदले जाने से दैनिक यात्रियों सहित विद्यार्थियों को हर रोज बसें बदलने से प्रभावित होने वाले रूटों की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
हाल ही में रोडवेज द्वारा बीएस 4 की रोडवेज बसों को विभाग के निर्देशानुसार अन्य जिलों में भेज गया है। जबकि भिवानी डिपो को दिल्ली से 15, जींद से 5 व करनाल डिपो से 5 बीएस 6 की रोडवेज बसें मिली है। इससे पहले भिवानी डिपो द्वारा साठ रोडवेज बसों को भी अन्य डिपो से बदला गया था।
विज्ञापन
किलोमीटर स्कीम की 5 बसें बदलने के लिए निदेशालय को लिखा पत्र
डिपो द्वारा रोडवेज बसों के साथ-साथ किलोमीटर स्कीम द्वारा संचालित बीएस 4 की दस बसों को भी बीएस 6 इंजन की बसों से बदलवाया जा चुका है। वहीं किलोमीटर स्कीम की पांच बसों को बदलने के लिए रोडवेज द्वारा निदेशालय को पत्र लिखा गया है। मंजूरी मिलते ही इन बसों को भी बीएस 6 इंजन की बसों से बदला जाएगा।
अब जिले की सभी 220 रोडवेज बसें बीएस 6 इंजनों की बसों से बदली जा चुकी है। हाल ही में 25 बसों को बदला गया है। इनके अलावा किलोमीटर स्कीम की पांच बसों को भी बीएस 6 इंजन से संचालित करवाने के लिए निदेशालय को पत्र लिया गया है।
- दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।