फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways buses to run till Moradabad and Meerut soon, may get approval this week

सुविधा: जल्द दौड़ेंगी मुरादाबाद और मेरठ तक रोडवेज बस, इसी सप्ताह मिल सकती है मंजूरी

Tue, 13 Sep 2022 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Sep 2022 02:16 AM IST
सार

इंटर स्टेट रूट परमिट मिलने के बाद हरियाणा के भिवानी से गढ़ गंगा जाना आसान होगा। पितृपक्ष श्राद्धों में धार्मिक स्थलों तक यात्रियों का रुझान बढ़ गया है। अलीगढ़ और अलवर रूट पर भी रोडवेज को अच्छी आमदनी मिल रही है। 

विज्ञापन
Roadways buses to run till Moradabad and Meerut soon, may get approval this week
Haryana Roadways सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ और अलवर रूट पर अच्छी आमदनी के बाद अब भिवानी डिपो से मुरादाबाद और मेरठ तक जल्द ही रोडवेज बसें दौड़ेंगी। बसों के संचालन को लेकर इसी सप्ताह मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इंटरस्टेट रूट परमिट मिलने के बाद भिवानी से सीधी गढ़ गंगा तक जाना आसान होगा। पितृपक्ष के दौरान धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए श्रद्धालुओं का रुझान बढ़ जाता है।
विज्ञापन


भिवानी डिपो में 95 रोडवेज बसों के सहारे करीब 91 से अधिक रूटों पर बस सेवाएं संचालित हैं। इनमें चार इंटरस्टेट रूट परमिटों पर नई बस सेवा का मसौदा तैयार किया गया है। इसमें अलीगढ़ और अलवर दो इंटरस्टेट रूट हाल ही में रोडवेज ने चालू कर दिए और इन रूटों पर दौड़ रही बस अच्छी आमदनी दिला रही हैं।
विज्ञापन


इसी तरह अब रोडवेज मुरादाबाद और मेरठ तक सीधी बस सेवाएं चालू करने का खाका तैयार कर चुका है। इसके लिए मुख्यालय को रूट परमिट के लिए भी मसौदा भेजा है। इसी सप्ताह इन रूटों पर नई बसों को चलाने की मंजूरी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केएमपी पर चंद घंटों में तय होगा बसों का सफर
भिवानी से मुरादाबाद के लिए सीधी बस सेवा में केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) के रास्ते चंद घंटों में सफर तय होगा। ये बस भिवानी से कलानौर, रोहतक होते हुए बहादुरगढ़ से केएमपी पर चढ़ जाएगी, जो कि गढ़ गंगा और हापुड़ फिर मुरादाबाद तक जाएगी। मेरठ की बस भी वाया कलानौर, रोहतक, सोनीपत, बागपत होते हुए मेरठ तक पहुंचेगी। लंबी दूरी के इस रूट पर भी काफी यात्री रोजाना सफर करते हैं, जिन्हें भिवानी से मेरठ के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी।


अलीगढ़ और अलवर रूट पर रोडवेज की अच्छी आमदनी हो रही है। इन रूटों पर यात्रियों को भी बेहतर सुविधाएं मिली हैं। इसके बाद इसी सप्ताह मेरठ और मुरादाबाद के लिए भी नई बस सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए रोडवेज प्रशासन तत्परता से कदम उठा रहा है। -डॉ. नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed