फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Roadways buses stopped on three long distance routes

Bhiwani News: लंबी दूरी के तीन रूटों पर रोडवेज बसों का लगा ब्रेक

Tue, 10 Oct 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 10 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses stopped on three long distance routes
भिवानी। लंबी दूरी के रूटों पर रोडवेज को सवारी नहीं मिल रही है। यही वजह है कि दो माह में रोडवेज के लंबी दूरी के तीन रूटों पर ब्रेक लग गया है। इनमें मुरादाबाद, गंगानगर और मेरठ का रूट शामिल है। पांच राज्यों के इंटर स्टेट रूट परमिटों पर भिवानी डिपो की 80 से अधिक बस दौड़ रही हैं। लेकिन इसके बावजूद कई इंटर स्टेट रूट परमिटों पर डिपो को राजस्व नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इसी वजह से रोडवेज प्रशासन को बस संचालन करने के कुछ अर्से बाद ही इन्हें बंद करने के लिए कदम उठाने पड़े। डिपो में एक नई वॉल्वो बस भी हैं, मगर अभी तक उसकी न तो पासिंग हुई न रूट परमिट मिला है। जबकि नौ वाल्वो बस भी जल्द ही डिपो में पहुंचने वाली हैं।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के भिवानी डिपो में 221 बस ऑन रूट हैं। इन बसों में तोशाम सब डिपो में 39 रोडवेज और चार किलोमीटर स्कीम की बस हैं। जबकि लोहारू सब डिपो में 34 रोडवेज और 10 किलोमीटर स्कीम की बस संचालित हो रही हैं। भिवानी बस स्टैंड से 134 बस चलाई जा रही हैं। भिवानी डिपो से मुरादाबाद के लिए दो बस चल रही थी। इसमें पहली बस सुबह चार बजकर 40 मिनट और दूसरी बस सुबह दस बजे चलाई गई थी। दूसरी बस को दो माह बाद ही रोडवेज ने बंद कर दिया। अब मुरादाबाद के लिए सुबह की केवल एक ही बस चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगानगर रूट पर सुबह छह बजकर 20 मिनट पर भिवानी बस स्टैंड से चलने वाली बस बंद कर दी है। इसी तरह मेरठ के लिए दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर जाने वाली रोडवेज बस सेवा पर ब्रेक लग चुका है। इसके अलावा भी कुछ ऐसे रूटों को चिह्नित किया जा रहा है। जिन पर अभी रोडवेज घाटा ही झेल रहा है। जिन्हें बंद तो नहीं किया है, मगर बस चलाने पर यात्री रिसीट भी नहीं आ रही है।





ये हैं भिवानी डिपो से इंटर स्टेट रूट परमिट

प्रांत का नाम-

रूट परमिट की संख्या


1. राजस्थान-
30

2. उत्तर प्रदेश-
06

3. उतराखंड-
06

4. दिल्ली-

26

5. चंडीगढ़-
20





नो प्रॉफिट-नो लॉस पर चल रही सिटी बस

भिवानी शहर में रोडवेज ने पिछले माह ही सिटी बस की शुरुआत की है। शहर में दो रूटों पर दो बस दौड़ रही हैं, फिलहाल ये बसें नो प्रॉफिट-नो लॉस पर चल रही हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि शहर में कई जगह सड़कों का निर्माण का काम भी चल रहा है। जिस वजह से दूसरे शहरों की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें भी शहर के अंदर से ही होकर गुजर रही हैं। इसकी वजह से लोग शहर में मनचाही जगह पर इन बसों में सफर के दौरान ही गंतव्य तक उतर जाते हैं, अगर शहर के बाहर से बस होकर बस स्टैंड तक कोई बस आती है तो फिर इन बसों की सेवा ली जाती है।



लंबी दूरी के तीन रूट बंद किए गए हैं, फिलहाल कोई नया रूट नहीं शुरू किया है। सिटी बस सेवा सुचारु रूप से चल रही है। डिपो में सामान्य बसों के साथ वॉल्वो बस भी मिली हैं, जिन्हें रूटों पर दौड़ाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं मिलें, इसके लिए यात्रियों की डिमांड के अनुसार भी बस सेवा मुहैया करा रहे हैं।
-डॉ नेत्रपाल खत्री, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी डिपो हरियाणा राज्य परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article