फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   roadways buses, kilometer scheme

अब गुरुग्राम, सोनीपत और रोहतक के बाद भिवानी में भी दौड़ेंगी किलोमीटर स्कीम के तहत बसें

Thu, 16 Jan 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
roadways buses, kilometer scheme
बस स्टैंड परिसर में खड़ी बसें। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
कर्मचारी संगठनों के विरोध के बावजूद गुरुग्राम, सोनीपत और रोहतक के बाद अब भिवानी में भी किलोमीटर स्कीम के तहत दो नई बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। भिवानी डिपो को दो बसों के संचालन का रास्ता साफ हो चुका है। जल्द ही इन बसों को भिवानी डिपो में शामिल कर यात्रियों के लिए लगाया जाएगा। फिलहाल भिवानी डिपो के पास 165 रोडवेज बसों के सहारे ही 13 लाख आबादी की यातायात सुविधाओं का जिम्मा है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के ग्रामीण रूट के साथ लंबी दूरी के रूटों पर भी रोडवेज बेडे़ में शामिल बसें दौड़ रही हैं। वहीं कुछ रूटों पर प्राइवेट परमिट पॉलिसी के तहत निजी बस सेवाएं भी मुहैया कराई हुई हैं। लेकिन अब किलोमीटर स्कीम के तहत भी निजी कंपनियों की बसें परिवहन बेड़े में दौड़ेंगी। इन बसों को रोजाना 300 किलोमीटर तक का दायरा दिया जाएगा। जिसमें यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं मुहैया कराना इनकी जिम्मेदारी होगी। इन बसों को रूट का अलाट भी रोडवेज विभाग के अधिकारी अपने हिसाब से करेंगे। जिन रूटों पर यात्रियों को बसों की ज्यादा जरूरत होगी, उन रूटों पर भी इन बसों का इस्तेमाल किया जा सकता है। भिवानी डिपो में ग्रामीण रूटों पर सबसे अधिक यात्री सेवाएं लड़खड़ा रही हैं। इसके पीछे एक वजह यह भी है कि ग्रामीण इलाकों से रोजाना हजारों यात्री भी शहर तक स्कूल और कॉलेजों तक का सफर तय करते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स के सामने रोडवेज बसों में सफर करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। अगर वे निजी बसों में आवागमन करते हैं तो उन्हें बस पास बनवाने के बावजूद किराये का बोझ भी झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के बस पास भी होंगे मान्य : इन बसों में विद्यार्थियों का बस पास व अन्य पास भी मान्य होंगे। भिवानी जिले में रोडवेज विभाग द्वारा करीब 17 हजार विद्यार्थियों के बस पास बनाये जा चुके हैं। इन बस पासों के जरिए रोजाना ही ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थी गांव से शहर तक का सफर मुफ्त तय करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बेडे़ में 2014 व 2018 के बाद नहीं आई नई बसें : हरियाणा राज्य परिवहन बेडे़ में लंबे अर्से से केवल दो बार ही नई बसें शामिल की गई हैं। इनमें वर्ष 2014 व 2018 में ही नई बसें शामिल की गई थी। इसके बाद कोई नई बसें नहीं दी गई हैं। अब किलोमीटर स्कीम के तहत गुरुग्राम में छह, सोनीपत में पांच व रोहतक में आठ नई बसें संचालित की गई हैं। इसके बाद भिवानी डिपो में दो नई बसें संचालित करने की तैयारी हो चुकी है। जिसमें परिचालक तो रोडवेज का होगा, मगर चालक कंपनी द्वारा लगाया जाएगा।

सरकार की हिदायतों के अनुसार भिवानी में किलोमीटर स्कीम के तहत दो कंपनियों ने बसें चलाने की इच्छा जताई थी, लेकिन निर्धारित अवधि समाप्त होने की वजह से ये मामला अटक गया था, मगर अब सरकार ने 31 जनवरी तक तिथि बढ़ा दी है। अब जल्द ही डिपो में किलोमीटर स्कीम के तहत दो नई बसों का संचालन होगा।
- गुलाब सिंह नरवाल, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed