फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   roadways, 15 new buses

डीसी ने 15 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रूटों पर रवाना

Sat, 29 Feb 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
roadways, 15 new buses
बस स्टैंड पर किलोमीटर स्कीम के तहत बसों को हरी झंडी दिखाकर रूठ पर रवाना करते हुए उपायुक्त अजय कुम? - फोटो : Bhiwani
नया बस स्टैंड पर शुक्रवार सुबह किलोमीटर स्कीम के तहत भिवानी पहुंची 15 बसों को उपायुक्त अजय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रूटों पर रवाना किया। पहले दिन इन नई बसों को लंबी दूरी के रूटों पर लगाया गया। किलोमीटर स्कीम के तहत भिवानी में आई नई बसों में दो बसें सिरसा, एक वाया रोहतक होते हुए चंडीगढ़ व दस बसें भिवानी से दिल्ली रूट पर दौड़ाई गई।
विज्ञापन

बसों को रवाना करते हुए उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा बेहतर यात्री सुविधाएं देने के लिए सरकार द्वारा किलोमीटर स्कीम के तहत नई बसों को चलाया है। जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इन बसों के भिवानी परिवहन बेड़े में शामिल होने के बाद ग्रामीण रूट के यात्रियों को भी इनका फायदा मिलेगा। इस मौके पर रोडवेज डिपो महाप्रबंधक गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि हरियाणा सरकार की तरफ से भिवानी डिपो में किलोमीटर स्कीम के तहत 25 बसें दी गई हैं। इनमें 15 बसों को शुक्रवार को रूटों पर संचालन शुरू किया गया है। इन बसों के बाद में रूट भी बदली किए जाएंगे। फिलहाल इन बसों को लंबी दूरी के रूटों पर चलाया जाएगा। जहां पर यात्रियों की जरूरत और बेहतर परिवहन सेवाओं की आवश्यकता होगी, उन रूटों पर इनका संचालन होगा। गुलाब सिंह दूहन ने बताया कि शनिवार को भिवानी बस स्टैंड से पांच नई बसों को कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में जिला यातायात प्रबंधक भरत सिंह परमार सहित अनेक रोडवेज अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed