{"_id":"57b5bd544f1c1b1f176eb30b","slug":"roadwayes-bus-service-23-extra-bus-moving-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन : 23 अतिरक्त बसें चलाई, महिलाओं ने उठाया खूब फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन : 23 अतिरक्त बसें चलाई, महिलाओं ने उठाया खूब फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा का महिलाओं ने खूब फायदा उठाया। रोडवेज प्रबंधन ने भीड़ को देखते हुए 23 अतिरिक्त बसें चलाई। भीड़ इतनी थी कि लगभग सभी बसों में क्षमता से अधिक सवारियां रही। पहले दिन आई चालकों द्वारा सवारियों को देख बसें भगाने की शिकायतों के चलते रक्षाबंधन के दिन जगह-जगह 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई, जो बसों को रुकवाकर यात्रियों को बैठा रहे थे।
प्रदेश सरकार की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं व बेटियों को दो दिन फ्री यात्रा की सुविधा दी। पहले दिन अव्यवस्था रही और यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। अनेक बस चालक तो सवारियों को देख तेज रफ्तार से बसों को भगा ले गए तो कुछ पंचर होने का बहाना बनाकर बसों को खिसका ले गए। इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रोडवेज प्रबंधन ने रक्षाबंधन के दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न मुख्य स्थानों पर करीब 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई।
जिनका काम बसों को रुकवाकर सवारियों को बैठाना था। शहर के रोहतक गेट चौक पर दो, ओवरब्रिज के पास तीन, वैश्य कॉलेज के पास एक, लोहानी में एक, कैरू में एक , खरक में एक, महम में दो, सिवानी में एक, खान, मिरान में एक-एक, ईशरवाल में दो, बहल में दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। रोडवेज प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों की छुट्टियां रद कर 23 एक्सट्रा बसें चलाई गई। इनमें जींद में चार, लोहारू में चार, हांसी-हिसार मार्ग पर छह अतिरिक्त बसें चलाई गई। लोगों खासकर महिलाओं ने फ्री बस सेवा का खूब फायदा उठाया और लगभग सभी बसें यात्रियों से भरी चली।