फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road jam, electricity wire, changing

डेंजर प्वाइंट बदलने के दौरान भिवानी-रोहतक मार्ग पर वन-वे ट्रैफिक से लगा जाम, रुकवाया काम

Sun, 02 Feb 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
road jam, electricity wire, changing
भिवानी रोहतक मार्ग पर डेंजर प्वाइंट की बिजली लाइन को बदलने के दौरान सड़क पर वन-वे ट्रैफिक होने से ? - फोटो : Bhiwani
शहर से डेंजर लाइनों को बदलने का काम शुरू किया गया। रविवार सुबह दस बजे सब्जी मंडी की दुकानों के ऊपर से गुजर रही डेंजर प्वाइंट की बिजली लाइनों को शिफ्ट करने का काम शुरू किया। लेकिन दोपहर तीन बजे तक भिवानी-रोहतक मुख्य मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

आखिरकार जाम खुलवाने का जिम्मा संभाले हुए ट्रैफिक कर्मचारियों को केबल बदलने के काम में जुटे निगम कर्मचारियों का काम बीच में ही रुकवाना पड़ा। ट्रैफिक पुलिस ने दलील दी कि दिन के समय सड़क पर ट्रैफिक वन-वे होने से जाम लग जाता है, इसलिए बाकी बचा काम रात को ही करना। मगर निगम कर्मचारियों के सामने रात के समय इलेवन केवी नई लाइन को शिफ्ट करना आसान नहीं हैं, क्योंकि इस कार्य के लिए रात को लाइट का भी कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने जिले में डेंजर बिजली लाइनों को चिह्नित कर इन्हें बदलने का काम शुरू किया है। इसी के तहत अग्रसेन चौक के समीप सब्जी मंडी की दुकानों के ऊपर से गुजर रही इलेवन केवी पंचायती गेट फीडर व दिनोद गेट फीडर के नंगे बिजली तारों को हटाने काम शुरू किया। सब्जी मंडी के ऊपर से गुजर रहे तारों को हटाने के बाद एमसी कॉलोनी मोड़ से लेकर नया बस स्टैंड तक 1200 मीटर लंबे इलाके में 18 नए बिजली के खंभे भी सड़क के किनारे लगाए गए। इन खंभों में एबी केबल डालने का काम शुरू किया गया। बड़ी क्रेन के जरिए निगम कर्मचारी नए खंभे लगाने के साथ-साथ उस पर एबी केबल डाल रहे थे। इस वजह से अग्रसेन चौक से बस स्टैंड रोहतक और दिल्ली की तरफ जाने का रास्ता वन-वे कर दिया गया। डिवाइडर के एक तरफ का मार्ग बिजली निगम की बड़ी क्रेन और सड़क पर पड़ी केबल ने घेर लिया, जबकि डिवाइडर के दूसरे छोर पर अग्रसेन चौक से बस स्टैंड की तरफ जाने वाले वाहनों को वन-वे ट्रैफिक कर दिया। दिनभर ट्रैफिक को संभालने में ट्रैफिक कर्मचारियों के भी पसीने छूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंजर प्वाइंट बदलने के लिए इलेवन केवी लाइन शिफ्ट किए जाने का काम चल रहा है। पंचायती गेट और दिनोद गेट फीडर पर करीब 600-600 मीटर की नंगी तारों की जगह एबी केबल डाली जाएगी। इस कार्य के लिए भिवानी रोहतक मार्ग पर सब्जी मंडी के ऊपर से गुजरने वाली लाइन बदली किए जाने का काम चल रहा था। सड़क पर वाहनों के जाम की वजह से बीच में ही काम रुकवा दिया है। इस संबंध में अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगामी कदम उठाएंगे।

- जेई पवन कुमार, बिजली निगम।
रविवार को उनके कुछ कर्मचारी रेस्ट पर होते हैं। भिवानी रोहतक मार्ग पर निगम कर्मचारियों ने दिन के समय में ट्रैफिक वन-वे काम शुरू कर दिया था। इस वजह से जाम की स्थिति बनी। ट्रैफिक को बहाल कराने के लिए ये काम शाम के समय कराए जाने के लिए कहा गया है। जबकि यातायात को सुचारू करा दिया गया है।
- बलजीत सिंह, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस थाना भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed