फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road jaam, auto shopkeeper, protest

मिस्त्री का चालान काटने पर भडक़े दुकानदार, मार्केट बंद कर लगाया जाम

Thu, 03 Sep 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
road jaam, auto shopkeeper, protest
रोड जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते ऑटो मार्केट के दुकानदार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
मिस्त्री का चालान काटने पर ऑटो मार्केट के दुकानदार भड़क उठे और दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान नाका लगाने वाले पुलिसकर्मी के साथ भी उनकी नोक-झोंक हुई। बाद में एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर हरिओम मौके पर पहुंचे। दुकानदारों की समस्याएं सुनने के बाद वहां से नाका हटा दिया गया। करीब एक घंटे तक ऑटो मार्केट बंद रही तो दुकानदारों ने करीब 15-20 मिनट मुख्य मार्ग भी जाम किया। दुकानदारों का आरोप है कि दुकानों पर ठीक होने के लिए वाहन आते हैं। उनकी ट्राई लेते हैं तो चालान काट दिया जाता है। नाका हटाए जाने के बाद ही दुकानदार शांत हुए।
विज्ञापन

मामला सुबह करीब साढ़े नौ बजे का है। ऑटो मार्केट के नजदीक देवीलाल चौक के पास ट्रैफिक पुलिस की ओर से जांच अभियान और चालान किए जा रहे हैं। सुबह ऑटो मार्केट के एक मिस्त्री का हेलमेट न लगाने पर चालान किया गया। जिस पर ऑटो मार्केट के दुकानदार भड़क उठे और सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें, गैराज बंद कर सड़क पर उतर आए। दुकानदारों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। किसी भी वाहन चालक को नहीं गुजरने दिया। जाम की सूचना पर अनाजमंडी चौकी पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर हरिओम मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया मगर दुकानदार यहां चालान काटना बंद करने की मांग पर अड़े रहे। ट्रैफिक पुलिस एसएचओ देवीलाल द्वारा जांच का काम बंद किए जाने के बाद ही दुकानदार माने और करीब एक घंटे के हंगामे के बाद ही करीब 11 बजे ऑटो मार्केट खुली। मुख्य मार्ग होने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी और लंबा जाम रहा। जाम खुलने के बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली। इस मौके पर प्रधान प्रवीण, अशोक कुमार, प्रवीण शर्मा,बीर सिंह, देवकर्ण, रामअवतार, रमेश मिस्त्री, सुरेंद्र कुमार, सुरेश मिस्त्री, राजू, श्याम मिस्त्री, हरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्राई लेने जाते हैं तो काट दिए जाते हैं चालान
ऑटो मार्केट के दुकानदारों ने आरोप लगाया कि मार्केट में लोग अपने वाहन ठीक कराने आते हैं। मिस्त्री या कारिंदे उनकी ट्राई लेते हैं कि क्या समस्या है, ठीक हुई या नहीं। मार्केट के बिल्कुल साथ में ही ट्रैफिक पुलिस जांच अभियान चलाती है। जो कि ट्राई लेने जाता है, उसका चालान काट दिया जाता है। ऐसे में लोग अब यहां अपने वाहन ठीक कराने आने से भी कतराने लगे हैं। पिछले चार-पांच दिन में ही 200-300 चालान काट दिए गए हैं। इस कारण दुकानदारी भी काफी प्रभावित हुई है। यह जांच अभियान अनाजमंडी चौकी के पास की जाए न कि ऑटो मार्केट के साथ। ऐसे तो हम काम-धंधा ही नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
एक मिस्त्री का चालान काटने पर दुकानदार नाराज थे। उन्हें समझा दिया गया। वहां से जांच कार्य हटाकर चौकी की तरफ कर दिया गया है। वाहनों की जांच तो हर हाल में होती रहेगी और ट्रैफिक नियमों का किसी को भी उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर हरिओम, एसएचओ ट्रैफिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed