फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Road from Rohtak Gate to Haluwas Gate will be built for 38 crores

रोहतक गेट से हालुवास गेट तक 38 करोड़ में बनेगी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Road from Rohtak Gate to Haluwas Gate will be built for 38 crores
भिवानी। वर्तमान में शहर का सबसे बदहाल सड़क मार्ग रोहतक गेट से लोहारू रोड स्थित पुल तक है। इससे शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मगर जल्द ही शहर को इस परेशानी से निजात मिलने वाली है। रोहतक गेट से लोहारू रोड स्थित आरओबी तक नई सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए सरकार ने नेशनल हाईवे ऑफ अथॉरिटी को 38 करोड़ रुपये का बजट पास किया है। शहर की इस समस्या को मिटाने में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से सांसद धर्मबीर सिंह का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

इस साल मानसून के दौरान आई तेज बारिश में शहर की ज्यादातर सड़कें बह गई। मगर सबसे ज्यादा बुरा हाल रोहतक गेट से हालुवास गेट तक की सड़क का हो गया था। इतने गहरे गड्ढ़े बन गए थे कि ट्रक और बस भी यहां से नहीं गुजर पा रहे थे। बरसाती पानी निकलने में भी काफी समय लग गया था, जिसके कारण सड़क पूरी तरह ही टूट गई थी, लेकिन राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने सड़क पर मिट्टी डलवा दी। इससे वाहनों का आवागमन तो शुरू हो गया मगर धूल ने लोगों का जीना हराम कर दिया। अब एनएचएआई ने इस सड़क को बनाने का फैसला किया और इसके लिए 38 करोड़ रुपये का बजट भी पास हो गया है।
विज्ञापन

सीमेंट से बनेगी सड़क
हर बार जलभराव के कारण सड़क टूट जाती है। खासकर इस क्षेत्र में जलभराव ज्यादा होता है। इस समस्या से पार पाने के लिए सड़क को सीमेंटिड बनाने का फैसला किया है। इससे एक तरफ जहां समस्या से निजात मिलेगी वहीं लंबे समय तक वह टूटेगी भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाई शेप में बनेगा पुल
लोहारू रोड पर बनाया गया पुल भी नए सिरे से बनाया जाएगा। इस बार इसे अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर वाई के डिजाइन में बनाया जाएगा। इसके लिए पहले इस पुल को तोड़ा जाएगा। पुल अनाजमंडी के सामने से शुरू होगा। इसका एक सिरा हालुवास गेट की तरफ और एक सिरा जोगी वाला मंदिर की तरफ उतरेगा। हालांकि अभी तक इस प्रोसेस पर काम चल रह है।

वर्जन
नए सिरे से सड़क बनने के बाद शहरवासियों को काफी हद तक परेशानी से निजात मिल जाएगी। पुल भी नए सिरे से बनाया जाएगा। इसके लिए भी प्रयास जारी हैं। इस बार पुल को वाई शेप में बनाया जाएगा।
- धर्मबीर सिंह, सांसद, भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed