{"_id":"6a2f01368b2d37388f0004fd","slug":"road-caves-in-again-at-dinod-gate-potholes-increase-risk-of-accidents-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-152567-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दिनोद गेट पर फिर धंसी सड़क, गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दिनोद गेट पर फिर धंसी सड़क, गड्ढों से बढ़ा हादसे का खतरा
विज्ञापन
शहर के दिनोद गेट स्थित पेट्रोल पंप के सामने जमीन में धंसी सड़क।
भिवानी। दिनोद गेट स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के सामने सर्कुलर मार्ग पर एक बार फिर सड़क धंस गई है जिससे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। यह सड़क पिछले कुछ वर्षों में करीब 12 बार धंस चुकी है लेकिन संबंधित विभाग अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं कर पाया है।
सड़क धंसने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को अचानक गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए सामाजिक संस्था नेताजी सुभाष चंद्र बोस युवा जागृति सेवा समिति ने अपने सड़क सुरक्षा कारसेवा एवं हिट एंड रन सड़क सुरक्षा अभियान के तहत मौके पर जागरूकता अभियान चलाया।
संस्था के अध्यक्ष अशोक कुमार भारद्वाज ने धंसे हुए हिस्से के पास संकेतक पत्थर, रिफ्लेक्टर पट्टी और चेतावनी चिह्न लगाकर लोगों को सावधानी से वाहन चलाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण के समय ही कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि बारिश, अधिक जलभराव या बाढ़ जैसी स्थिति में यह सड़क बार-बार धंस जाती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तेज गति से आने वाले वाहन अचानक धंसे हिस्से में पहुंचकर नियंत्रण खो सकते हैं और कई बार वाहन यहां उछलते हुए भी देखे गए हैं जिससे गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने इस मामले में संबंधित विभाग, जिला प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, भिवानी विधायक और सांसद से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है।
वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता आशीष ने बताया कि कुछ समय पहले यहां सीवर मैनहोल का निर्माण कराया गया था। गहरी लाइन की खोदाई के बाद मिट्टी को सेट होने में समय लगता है और वाहनों के दबाव के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि इसका जल्द समाधान कराया जाएगा।