फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Road built in without removing the pole in Bhiwani of Haryana

कारनामा: बिजली का पोल हटाए बिना ही बना दी सड़क, ग्रामीणों ने कहा- कभी भी हो सकता है हादसा

Sun, 27 Feb 2022 08:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहल, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 08:15 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग ने पोल हटाने के लिए बिजली निगम से एस्टिमेट बनवाया लेकिन रुपये नहीं मिलने पर निगम ने पोल नहीं हटाया।

विज्ञापन
Road built in without removing the pole in Bhiwani of Haryana
सड़क के बीच में ही छोड़ा पोल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की कार्यशैली भी कमाल की है। हरियाणा के भिवानी में बैराण से लाडावास गांव के बीच बनने वाले सड़क मार्ग में एक बिजली के पोल को ही बीच में ले लिया है। विभाग ने इसे हटवाने की जगह इसके दोनों तरफ सड़क बनाकर अपने काम को पूरा कर लिया है। इससे हादसे की आशंका है।

विज्ञापन


लोगों को मानना है कि विभाग की इस गलती का खामियाजा इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को भुगतना पड़ेगा। कारण की पोल को सड़क के बीचोंबीच लेने से इस प्वाइंट पर हर समय दुर्घटना का भय बना रहेगा और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क मार्ग को बनाया जा रहा है। पर विभाग ने इसे बनाते समय निर्धारित मापदंड का ख्याल रखे बिना ही इसे पूरा कर लिया है। सड़क मार्ग के बीच जब बिजली का पोल आया तो उसे हटाने की जगह उसे बीचोंबीच लेकर ही मार्ग को पूरा कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस पोल के लिए बिजली निगम को पत्र लिखा था। उन्होंने जो एस्टिमेट दिया था वह भी प्रोसेस में लगाया हुआ है। इसके बावजूद बिजली निगम ने इसे नहीं हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के संदीप यादव सहित अन्य लोगों ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों से बार-बार गुहार लगाई थी कि इस पोल को हटाकर ही इस मार्ग को पूरा किया जाए, पर उन्होंने इसे अनसुना कर पूरा कर दिया है। अब इस मार्ग पर कभी भी कोई हादसा हो सकता है। 

सीएम घोषणा के तहत बनाई जा रही है यह सड़क 
लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग इसे सीएम घोषणा तहत बना रहा है। बैराण गांव से लाडावास गांव का छह करम के इस कच्चे मार्ग पर सड़क बनवाने के लिए दोनों गांवों के लोगों की पुरानी मांग रही है। करीब ढाई किमी लंबे मार्ग पर करीब 1.65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने इस मार्ग को लोगों की सुविधा के लिए मंजूर करवाया था।

सड़क मार्ग के बीच आ रहे पोल को हटाने के लिए बिजली निगम से बीटी बिल बनवाया गया था और विभाग ने इसकी डिमांड भी भेज रखी है, लेकिन बिजली निगम ने बिना पैसे ट्रांसफर हुए पोल को नहीं हटाया। अब पैसे आते ही निगम के खाते में ट्रांसफर कर देंगे और पोल को हटवा दिया जाएगा। पोल हटने से जहां सड़क क्षतिग्रस्त होगी, उसे सही करवा दिया जाएगा। - सोमबीर सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग, चरखी दादरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed