फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road break

मुख्य पेयजल लाइन की लीकेज से धंस रहा फुटपाथ

Wed, 21 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
road break
06 लीकेज हुई पेयजल व सीवर लाइन को ठीक करवाते हुए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। - फोटो : Bhiwani
घंटाघर चौक पर सामान्य अस्पताल के पास बार-बार धंस रहे फुटपाथ की खुदाई की गई तो मुख्य पेयजल लाइन में लीकेज मिला। लीकेज के कारण सामान्य अस्पताल का सीवर मेनहाल भी धंस गया और लाइनें डैमेज हो गई। इतना ही नहीं लाइन लीकेज के कारण स्वच्छ पानी सीवर में बहता रहा और कॉलोनी वासी पानी के लिए परेशान रहे। खुदाई दौरान टेलीफोन के तार भी टूट गए। जिससे अनेक फोन ठप हो गए। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम अब इसे ठीक करने में जुटी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों घंटाघर चौक के पास सामान्य अस्पताल की दीवार के साथ लगता फुटपाथ मिट्टी खिसकने से धंस गया था। पिछले एक महीने में यह चार बार धंसा। दो दिन पूर्व भी अचानक ही यहां मिट्टी खिसकने से पांच फीट गहरा गड्ढा बन गया। सड़क के बिल्कुल किनारे होने के कारण यहां हादसे की आशंका बढ़ गई थी। मंगलवार को जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसकी जांच करने मौके पर पहुंचे। जेसीबी से खुदाई कर जांच की तो पाया कि मुख्य पेयजल लाइन ही लीक है। लीकेज के कारण मिट्टी का बड़ा हिस्सा सीवर में जा चुका था और यहां सड़क धंसने की भी संभावना बनी हुई थी। इस लीकेज के कारण सामान्य अस्पताल सीवर मेनहाल भी धंस गया। जिससे अब दोबारा बनाना पड़ेगा
विज्ञापन

अस्पताल की सीवरेज लाइन को भी किया जाएगा बंद
घंटाघर की फुटपाथ की तरफ से नर्सिंग छात्रावास व वार्डों की तरफ जाने वाली सीवरेज की मुख्य लाइन को बंद किया जाएगा। क्योंकि जिला सामान्य अस्पताल के इस हिस्से के सीवरेज पानी की निकासी के लिए बना सीवरेज मैनहोल पेयजल लाइन लीकेज के कारण फुटपाथ धंसने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गया। अब इस सीवरेज मेनहोल को नए सिरे से ही तैयार कराया जाएगा। इस कार्य के लिए यहां की सीवरेज लाइन को भी बंद किया जाएगा। जिससे अस्पताल के एक हिस्से के गंदे पानी की निकासी पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई कॉलोनियों में होती है पेयजल सप्लाई
घंटाघर से दिनोद गेट की तरफ जाने वाली पानी की मुख्य लाइन शहर के तीन बुस्टिंग स्टेशनों के साथ कई कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई करती है। इस मैन लाइन से नेहरू पार्क कॉलोनी बुस्टर, जिला सामान्य अस्पताल परिसर का बुस्टर व बीटीएम चौक का बुस्टर को पेयजल सप्लाई होती है। इसके अलावा घंटाघर, कृष्णा कॉलोनी व दिनोद गेट क्षेत्र, देवसर चुंगी सहित आसपास की कई कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई यहीं से होती है। मुख्य पेयजल लाइन की लीकेज को ठीक करने में जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ठीक करने में जुटे है। जिस कारण शाम की सप्लाई कई कॉलोनियों में प्रभावित रहेगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द लाइन को ठीक किया जाए।

पब्लिक हेल्थ कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन के सहारे खोदकर मुख्य पेयजल लाइन का मुआयना किया है, जिसमें लीकेज मिला। इस लीकेज को ठीक करने का काम शुरू करा दिया है। इसी के पास सीवरेज मैनहोल भी पूरी तरह से डैमेज हो चुका है। इस संबंध में सीवरेज शाखा के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। अगर लीकेज का समाधान समय से नहीं हुआ तो पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।
चरण सिंह, जेई गवर्नमेंट वर्क पब्लिक हेल्थ विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed