फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road accident, one youth die, another injured

सड़क हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत, साथी युवक गंभीर

Thu, 22 Apr 2021 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
road accident, one youth die, another injured
भिवानी। रेवाड़ी खेड़ा से सैय की तरफ जाने वाले मार्ग पर मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अज्ञात वाहन के साथ बाइक की टक्कर से हुआ। घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे जिला सामान्य अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मृत युवक का बुधवार सुबह पोस्टमार्टम हुआ। वहीं परिजनों को भी सोशल मीडिया पर सड़क हादसे की घूम रही जानकारी के बाद पता चला।
विज्ञापन

गांव सीसर खास निवासी 22 वर्षीय संदीप अपने दोस्त 23 वर्षीय अमित के साथ बाइक से गांव खरक में अपने दोस्त से मिलने के लिए गया था। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह बाइक से अपने दोस्त अमित के साथ लौट रहा था। इसी दौरान गांव रेवाड़ी खेड़ा से सैय मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत संदीप के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वह रोहतक में होमगार्ड की नौकरी करते हैं। संदीप आईटीआई के बाद पब्लिक हेल्थ विभाग में अपरेंटिस कर रहा था। जबकि उसका छोटा भाई लोकेश बीए कर रहा है। दो भाइयों में संदीप बड़ा था। परिजनों को सोशल मीडिया से सड़क हादसे की जानकारी मिली। इसके बाद उनके पास फोन आया और इस संबंध में पता चला।
विज्ञापन

गुजरानी पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एचसी प्रदीप ने बताया कि मृतक के पिता कृष्ण कुमार के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे में उसका साथी युवक अमित घायल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed