{"_id":"591211724f1c1b20048508b0","slug":"road-accident-faimly-three-member-death-four-injurd","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम स्थित शीतला माता मंदिर में मत्था टेककर वापस लौट रहे एक परिवार के तीन सदस्यों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सांवड़ निवासी जितेंद्र सोमवार को अपने परिवार सहित शीतला माता के दर्शन के लिए गाड़ी से गुरुग्राम गया था। यहां पूजा कर सभी लोग देर शाम वापस गांव लौट रहे थे तभी फरूखनगर के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर दे मारी। हादसे में जितेंद्र की मां ओमबाई, पत्नी ममता व बेटी निकुंज की मौत हो गई जबकि जितेंद्र और उसका बेटा मन्नु गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना में स्विफ्ट कार में सवार लोगों को भी चोटें आईं। इन्हें उपचार के लिए झज्जर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान स्विफ्ट चालक अमित ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की खबर गांव सांवड़ पहुंचते ही मातम छा गया। पुलिस ने मंगलवार सुबह मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिये।
फोटो 18