{"_id":"6362cd0b95ca2c13fb178a5f","slug":"riot-in-dongkalan-booth-arson-bhiwani-news-hsr6461167131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांगकलां में हारे हुए पक्ष ने मचाया उपद्रव, बूथ के अंदर की आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांगकलां में हारे हुए पक्ष ने मचाया उपद्रव, बूथ के अंदर की आगजनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। भिवानी जिले के गांव दांग कलां में मतगणना के बाद काफी विवाद खड़ा हो गया। कुछ शरारती तत्वों द्वारा पोलिंग पार्टी को बंधक बनाकर मारपीट की गई और उसके बाद ईवीएम सहित चुनाव सामग्री को आग लगा दी गई। करीब आधा घंटा तक पोलिंग पार्टी को अंदर बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जैसे तैसे पोलिंग पार्टी के कर्मचारियों को बाहर में पुलिस कामयाब रही। एसडीएम मनीष कुमार फौगाट व डीएसपी आशीष चौधरी द्वारा ग्रामीणों को काफी कुछ समझाने के बाद भी बात नहीं बनी। ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस को भी एक बार पीछे हटना पड़ा।
तोशाम क्षेत्र के गांव दांग कलां में बूथ नंबर 48 व 49 पर मतगणना के बाद कागज कार्रवाई लगभग पूरी कर ली गई थी। प्रत्याशी को जीतने का प्रमाण पत्र तक दे दिया गया था। इसके बाद कुछ शरारती तत्व बूथ पर पहुंचे और मतदान केंद्र में घुसकर पोलिंग पार्टी के साथ मारपीट की और चुनाव सामग्री को आग के हवाले कर दिया। घटना घटना की जानकारी के बाद एसडीएम मनीष कुमार फोगाट व डीएसपी आशीष कुमार चौधरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को एकत्रित कर काफी कुछ समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा बार-बार उकसाया जाने के बाद पुन: ग्रामीणों और पुलिस का आमना सामना हो गया। जैसे-तैसे पुलिस पोलिंग पार्टियों को वहां से निकालने में कामयाब रही और उनको तोशाम लेकर आई। पोलिंग पार्टी के एक सदस्य सुरेश कुमार ने बताया कि उसी गांव का ग्रामीण उसका सहारा बना। सुरेश कुमार ने बताया कि उस ग्रामीण ने उसको छिपाकर स्कूल के गेट तक छोड़ा। उसके बाद वहां पुलिस आ गई। जिसके बाद सुरेश को अस्पताल लाया गया। सुरेश ने बताया कि बहुत भयानक नजारा था। उस पल को याद कर अब भी डर लग रहा है। पोलिंग पार्टी के दूसरे सदस्य वीरेंद्र ने बताया कि चुनाव के परिणाम की की घोषणा हो गई थी। गांव की सुनीता को 22 वोटों से सरपंच पद के लिए विजेता घोषित कर दिया था। जिसके बाद टीम द्वारा फार्म भी भर दिए गए थे। मशीनें सील करने का काम शुरू करने वाले थे। उसी समय कुछ लोग वहां आए और उपद्रव शुरू कर दिया। उपद्रव के बाद ग्रामीणों ने दो ईवीएम मशीन जला दी व अन्य सामान भी जल गया।
आधा घंटे तक पोलिंग टीम ने बूथ के दरवाजे बंद कर लड़ी ग्रामीणों के साथ लड़ाई
वीरेंद्र सिंह में बताया कि भीड़ को आता देख उन्होंने दरवाजे बंद कर लिए। ग्रामीण ज्यादा होने के कारण उन्होंने दरवाजे करीबन आधा घण्टे बाद तोड़ डाले। वीरेंद्र ने बताया कि पूरी टीम ने दरवाजे बंद करने के बाद आधे घण्टे तक दरवाजे नहीं खोलने दिए व ग्रामीणों को समझाया लेकिन एक भी नहीं मानी। वीरेंद्र सिंह ने बताया की उसके आबाद ग्रामीणों ने पोलिंग पार्टियों को बंधक बनाकर ईवीएम व अन्य सामान को आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विजेता की घोषणा करने के बाद हारे हुए पक्ष ने बूथ के अंदर आकर हंगामा शुरू कर दिया। पोलिंग पार्टी के साथ मारपीट की। ईवीएम को आग के हवाले कर दिया। दरवाजे खिडक भी तोड़ी गई। मौके की पुलिस ने विडियोग्राफी कराई है। पहचान कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
-आशीष चौधरी, डीएसपी तोशाम।