फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rinku, a juice vendor, won two gold medals in strength lifting

Bhiwani News: जूस की रेहड़ी लगाने वाली रिंकू ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में जीते दो स्वर्ण पदक

Sun, 22 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 22 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rinku, a juice vendor, won two gold medals in strength lifting
विजेता खिलाड़ी रिंकू का स्वागत करते अभिभावक।
भिवानी। मेहनत और हौसले के बल पर हर मंजिल पाई जा सकती है। यह साबित किया है भिवानी की रिंकू ने। पुराने बस स्टैंड निवासी रिंकू ने हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में आयोजित स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

रिंकू 58 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतियोगिता में उतरी थीं। उन्होंने बताया कि उनके पिता नहीं हैं और उनकी मां रोहतक गेट पर कपड़ों की रेहड़ी लगाती हैं। रिंकू खुद सुबह 5 बजे उठकर सब्जी मंडी जाती हैं और मौसमी खरीदकर रेहड़ी पर जूस बेचती हैं। दोपहर तीन बजे तक रेहड़ी लगाने के बाद वह जिम में जाकर दो घंटे तक वर्कआउट करती हैं। रिंकू ने कहा कि यह सफलता उनके संघर्ष और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी अपने खेल को जारी रखेंगी और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना चाहती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मोहनलाल, बिमला देवी, सुमन देवी, पारुल, सुमन सहित कई लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed