फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Returned to life on track

पटरी पर लौटी जिंदगी

Wed, 24 Feb 2016 01:26 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। सप्ताह भर के कठिन समय के बाद मंगलवार को जिंदगी पटरी पर लौटती दिखी। हालात ठीक-ठाक देख प्रशासन ने आज दस घंटे कर्फ्यू में ढील दी तो लोग सब्जी-राशन, पेट्रोल के लिए उमड़ पड़े। बाजार खुले। दोपहर बाद कई रूट पर रोडवेज की बसें चली। शाम के वक्त भिवानी-रेवाड़ी मार्ग पर ट्रेन चली। रात आठ से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। बुधवार से सभी रूटों पर परिवहन सेवा शुरू होगी। हांसी-हिसार और झज्जर-बेरी रूट पर जाने वालों को अभी इंतजार करना होगा। इनके लिए रूटों में भी बदलाव किया गया। बहुत संभव है, बुधवार को कर्फ्यू हट जाएगा। सोशल मीडिया और स्कूल खुलने में कुछ वक्त और लग सकता है।
विज्ञापन


रोहतक होकर गुड़गांव जाएंगी बसें, हिसार-हांसी नहीं चलेंगी बसें
मंगलवार सायं करीब चार बजे सभी रास्ते साफ होने की सूचना के बाद रोडवेज बसें चलाई गई। एक बस दिल्ली के लिए रवाना हुई तो जींद, तोशाम, लोहारू के भी बस भेजी गई। हालांकि सवारी नहीं होने के कारण बसें खाली ही गई। रोडवेज अधिकारियों ने बुधवार से सभी रूटों पर पहले की भांति बसें चलाने की प्लानिंग बना ली है। भिवानी से दिल्ली, चंडीगढ़, जींद, गुड़गांव सभी रूटों पर बसें चलेंगी।
विज्ञापन

हांलाकि झज्जर-बेरी मार्ग पर क्लीयर के संकेत नहीं मिलने के कारण गुड़गांव जाने वाली बसों का रूट बदला गया है। अब गुड़गांव के लिए बसें रोहतक, बहादुरगढ़, नजफगढ़ होकर जाएंगी। चंडीगढ़ की बसें वाया जींद, वाया रोहतक जाएंगी। हांसी-हिसार में तनाव के चलते इन रूटों पर फिलहाल बसें नहीं भेजने का फैसला किया गया है। वहीं रेलवे प्रशासन ने भी दिल्ली-भिवानी, रेवाड़ी ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। रेवाड़ी के लिए सायं को एक ट्रेन रवाना भी की गई। यहां भी हांसी-हिसार में तनाव के चलते हांसी-हिसार की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

कर्फ्यू में ढील, दुकानों और पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़
पिछले चार दिन से बंद बाजार व घरों में कैद लोगों को कर्फ्यू में ढील से राहत मिली। सुबह 10 बजे प्रशासन ने चार घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी। इस दौरान बाजार खुले और लोग खरीददारी के लिए उमड़े। बाजारों में फिर से रौनक नजर आई। पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल लेने वालों की भीड़ उमड़ी। ढील के दौरान स्थिति सामान्य रहने के चलते ढील रात आठ बजे तक के लिए बढ़ा दी गई।
--

रातभर दुकानों की सुरक्षा में खड़े रहे बिचला बाजार के दुकानदार
रात को दुकानों में आग लगाने की अफवाह से दुकानदारों और व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति रही। बिचला बाजार में रात 11 बजे तक दुकानदार व व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बाहर जमा रहे। सेना के जवान और पुलिस गश्त हुई तो दुकानदार अपने घरों में दौड़े। जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर चल रहे विवाद के कारण दुकानदारों व व्यापारियों में भय का माहौल है। इसी भय में दुकानें जलाने की अफवाह के बाद दुकानदारों ने स्वयं मोर्चा संभावना और बाजार में जमा रहे। युवा, बुजुर्ग सभी दुकानदार सड़क पर जमा थे। रात करीब 11 बजे दुकानदार बाजार में डटे थे। बाद में सेना व पुलिस के जवानों ने वहां गश्त की तो सभी दुकानदार वहां से खिसके।
--

अफवाहों पर दौड़ती रही पुलिस
हनुमान गेट पर गोली चली है। रोहतक गेट पर हंगामा हो गया है। इस तरह की अफवाहें देर रात तक चलती रही। अफवाहों पर न केवल आमजन में असमंजस की स्थिति रही वहीं पुलिस ने भी कुछ जगह दौड़ लगाई। अफवाहें मिलने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। मगर यह सिलसिला लगभग रातभर चलता रहा।

------
दुकानदारों के बीच पहुंचे जनस्वास्थ्य मंत्री
बाजारों में भयग्रस्त दुकानदारों के बीच देर रात जन स्वास्थ्य मंत्री घनश्याम सर्राफ पहुंचे। शहर के विभिन्न बाजारों का निरीक्षण किया और लोगों से शरारती तत्वों की सूचना देने की बात कही। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि शासन व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है तथा शहर में अशांति का माहौल नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने जैन चौक, बिचला बाजार, हालू बाजार, सराय चौपटा, घंटाघर, रेलवे स्टेशन, कृष्णा कॉलोनी, दिनोद गेट, पतराम गेट, नई व पुरानी अनाज मंडी, हांसी गेट और रोहतक गेट क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रबुद्ध लोगों से अपने-अपने इलाकों में सतर्क रहने का संदेश दिया ताकि कोई भी शरारती तत्व किसी प्रकार की अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके।
फोटो: एक से 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed