फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   retired patwari dies in accident

सड़क दुर्घटना में रिटायर्ड पटवारी की मौत

Thu, 22 Aug 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
retired patwari dies in accident
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर ट्रक-बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में रिटायर्ड पटवारी की मौत हो गई
विज्ञापन

बवानीखेड़ा निवासी 70 वर्षीय धर्मपाल रिटायर्ड पटवारी था, जोकि अभी डीसी रेट पर पटवारी के पद पर कार्यरत था। धर्मपाल बुधवार सुबह करीब नौ बजे भिवानी कार्यालय के लिए बाइक पर घर से निकला था। जब वह जाटूलोहारी गांव के पास मंढाना मोड के नजदीक पहुंचा तो हांसी की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने ट्रक को पीछा कर गांव प्रेमनगर के नजदीक ट्रक को कब्जे में किया। मगर ट्रक चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। घायल धर्मपाल पटवारी को लेकर जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे, मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में कर लिया है। मृतक के भतीजे सुनील के ब्यान पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने को केस दर्ज कर लिया है। वही मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed