फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   restling, trail, girls, boys

तन्नू लेंघा व राहुल नाथुवास ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पटका

Mon, 10 Feb 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
restling, trail, girls, boys
भीम स्टेडियम में कुश्ती ट्रायल के दौरान अपने प्रतिद्वंद्वी को चित करने का प्रयास करती महिला पहल? - फोटो : Bhiwani
भीम स्टेडियम में रविवार को जिलास्तरीय जूनियर कुश्ती ट्रायल हुई। जिसमें ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल व महिलाओं के फ्री स्टाइल कुश्ती के रोचक मुकाबले हुए। खेलों का शुभारंभ साई हॉस्टल के कुश्ती कोच भूपेंद्र सिंह व भीम स्टेडियम के कुश्ती कोच सुरेश कुमार, महिला कुश्ती कोच पूनम बामल, कोच श्यामसुंदर ने महिला पहलवानों के परिचय के साथ कराया।
विज्ञापन

कुश्ती कोच सुरेश कुमार ने बताया कि लड़कियों के 50 किलोग्राम भार वर्ग में तन्नू लेघां ने कविता धारेडू को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। 53 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति बामला ने आरजू रूपाना को हराया पहला स्थान कब्जाया। 55 किलोग्राम भार वर्ग के कुश्ती मुकाबले में अंकिता बामला ने ढिगावा जाटान की महिला पहवान को हरा प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों की फ्री स्टाइल कुश्ती के 57 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में राहुल नाथुवास ने राहुल खरक को हराया। 61 किलोग्राम में रोहित सांगा ने हरिश सांगा को पटखनी दी। 65 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में आर्यन सांगा ने शुभम धारेडू को हराया। 70 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मनोज सांगा ने संदीप धारेडू को हराया। 86 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में राहुल बामला ने सुनील सांगा को हराया। 92 किलोग्राम भार वर्ग में रवि बामला ने सुनील सांगा को हराया। इसी तरह लड़कों की ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती के 67 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में महेश मानहेरू ने सुमित बहल को हराया। 60 किलोग्राम भार वर्ग में कार्तिक भिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 72 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में विकास भिवानी ने विकास कुंगड़ को हरा पहला स्थान हासिल किया। कोच ने बताया कि ट्रायल में 30 पहलवानों का चयन किया गया है। इसमें 10 पहलवान फ्री स्टाइल, 10 पहलवान ग्रीको रोमन व 10 महिला पहलवान फ्री स्टाइल की शामिल होंगी। ये सभी श्रेणियों के पहलवान 14 से 16 फरवरी को हिसार के मिर्चपुर की शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एकेडमी में होने वाले राज्यस्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेंगे। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह साई होस्टल के कुश्ती कोच, श्यामसुंदर कुश्ती कोच, सुरेश कुमार कुश्ती कोच, पूनम बामल कुश्ती कोच, बामला से तस्वीर सरपंच, ताराचंद सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed