फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Resolve to save Aravali, decision to file review petition in Supreme Court

Bhiwani News: अरावली बचाने का संकल्प, सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका लगाने का फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Resolve to save Aravali, decision to file review petition in Supreme Court
तोशाम के चौधरी रघुबीर सिंह फार्म हाउस पर अरावली बचाने को लेकर चिंतन बैठक को संबो​धित करते कमल प
तोशाम (भिवानी)। विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत शृंखला अरावली को नष्ट होने से बचाने के लिए शनिवार को आयोजित चिंतन बैठक में सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करने और गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय किया।
विज्ञापन

चौधरी रघुबीर सिंह फॉर्म हाउस पर आयोजित बैठक में एकमत से प्रस्ताव पास किया गया कि विकास की प्रक्रिया जारी रहे लेकिन अरावली को किसी भी कीमत पर नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। बैठक में छह से अधिक किसान और जनसंगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान ने बताया कि अरावली का सीना अवैध खनन के कारण छलनी हो चुका है और कई जगह पहाड़ पूरी तरह गायब हो गए हैं। अनेक स्थानों पर केवल गहरी खाई रह गई है। उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर इस अन्याय के विरुद्ध बहादुरी से आवाज बुलंद करें। सरकार के इस तानाशाही के खिलाफ अब हर संगठन को आर-पार की लड़ाई लड़नी होगी तभी अरावली को बचा पाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा, स्टैंड विद नेचर, प्रोत्साहन सोशल वेलफेयर सोसाइटी, ग्राम विकास युवा मंडल, पर्यटन विकास मंच, किसान सभा सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पास किया कि सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी और लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। डॉ. लोकेश, देशमुख दादरवाल, रमेश टमाटर वाला, विजेंद्र पूर्व सरपंच, अमित अत्री, अनिल शेषमा, कविता आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed