फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Resolve to continue the struggle until Manisha gets justice.

Bhiwani News: मनीषा को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Resolve to continue the struggle until Manisha gets justice.
गांव ढाणी लक्ष्मण में आयोजित पंचायत में अपनी बात रखता वक्ता
ढिगावामंडी (भिवानी)। मनीषा को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लेते हुए गांव ढाणी लक्ष्मण के मुख्य चौक में रविवार को ग्रामीणों और कमेटी सदस्यों की पंचायत हुई। पंचायत में निर्णय लिया कि मनीषा के पिता संजय और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति सीबीआई कोर्ट पंचकूला में आवेदन देकर भिवानी और रोहतक की पोस्टमार्टम रिपोर्टों में बताए जा रहे अंतर को स्पष्ट कराने की मांग करेंगे।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता पूर्व सरपंच शम्भूराम ने की। बैठक में पिछले 10 माह से चल रहे संघर्ष की समीक्षा की गई। पंचायत में बताया कि मनीषा के पिता संजय कुमार और भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में करीब डेढ़ घंटे तक सीबीआई अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस दौरान अधिकारियों ने भरोसा दिलाया था कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है तथा 14 अगस्त तक रिपोर्ट सीबीआई कोर्ट पंचकूला में प्रस्तुत कर दी जाएगी। पंचायत में सबसे अधिक चर्चा भिवानी और रोहतक की पोस्टमार्टम रिपोर्टों को लेकर हुई। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों रिपोर्टों में अंतर है और इसी वजह से पूरे मामले में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कमेटी सदस्यों ने कहा कि जब तक इस विसंगति का स्पष्ट जवाब नहीं मिलता तब तक न्याय अधूरा रहेगा।
विज्ञापन


13 अगस्त को बाबा धर्मदास मंदिर में होगी श्रद्धांजलि सभा
पंचायत में निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को बाबा धर्मदास मंदिर, मुख्य बस स्टैंड के पास श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। 13 अगस्त 2025 को मनीषा की मौत को एक वर्ष पूरा हो जाएगा लेकिन परिवार को अब तक न्याय नहीं मिला है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मेवा सिंह आर्य ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में देश-प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। सभा में कैंडल जलाकर मनीषा को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा की नहीं, हर बेटी की सुरक्षा की लड़ाई
पूर्व सरपंच महाबीर ने कहा कि यह लड़ाई केवल मनीषा की नहीं बल्कि हर बेटी की सुरक्षा की लड़ाई है। सरकार और सीबीआई से अपील है कि 14 अगस्त को प्रस्तुत होने वाली रिपोर्ट में सच्चाई सामने लाए। ऐसा नहीं हुआ तो श्रद्धांजलि सभा में आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के सचिव आजाद, सरपंच जयसिंह, पूर्व सरपंच शम्भू, रामकिशन, वीरेंद्र और बिजेंद्र गोरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed