{"_id":"6a075262e1913146d108c5a0","slug":"residents-welfare-association-submitted-a-memorandum-on-the-problems-of-the-sectors-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-151151-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सेक्टरों की समस्याओं पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सेक्टरों की समस्याओं पर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन
भिवानी। दि भिवानी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शहर के सेक्टरों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वीरवार को प्रधान रामकिशन शर्मा के नेतृत्व में संपदा अधिकारी हरबीर सिंह से मुलाकात कर विस्तृत मांगपत्र सौंपा। इस दौरान एसोसिएशन ने संपदा अधिकारी की कार्यप्रणाली की सराहना भी की।
मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं आजीवन उपलब्धि पुरस्कार प्राप्त रामकिशन शर्मा ने सेक्टर-23 और आसपास के क्षेत्रों में निवासियों को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सेक्टर के जलघर में पानी की खपत लगातार बढ़ रही है। बढ़ती आबादी को देखते हुए यहां तीसरे पानी के टैंक का निर्माण जल्द कराया जाना चाहिए ताकि सेक्टरवासियों को पेयजल समस्या का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि जलघर नंबर-2 में वाल और एलम प्लांट लंबे समय से बंद पड़े हैं। इसके अलावा पंप चैंबर भी काफी पुराना हो चुका है जिससे पानी का रिसाव हो रहा है और सप्लाई प्रभावित हो रही है। संपदा अधिकारी हरबीर सिंह ने एसोसिएशन की मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महासचिव डॉ. सतबीर कौशिक और सदस्य डॉ. फूल सिंह धनाना भी मौजूद रहे।