{"_id":"69011e5c9583ef0dd4085031","slug":"residents-of-vijay-nagar-facing-the-problem-of-contaminated-drinking-water-for-the-last-three-months-blocked-the-road-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-141749-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: तीन माह से दूषित पेजयल की समस्या झेल रहे विजय नगरवासियों ने किया रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: तीन माह से दूषित पेजयल की समस्या झेल रहे विजय नगरवासियों ने किया रोड जाम
Wed, 29 Oct 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
दूषित पेयजल सप्लाई के कारण हांसी रोड़ पर जाम लगाकर रोष जताते प्रदीप गुलिया जोगी व अन्य।
भिवानी। तीन माह से दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे विजय नगरवासियों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। नागरिकों ने हांसी रोड पर जाम लगाकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन का समर्थन किया। स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग के एसडीओ भी मौके पर पहुंचे और दो दिन के भीतर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोगों ने जाम खोल दिया।
कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि पूरे शहर में लंबे समय से दूषित पेयजल की सप्लाई हो रही है। नागरिक बार-बार इस समस्या को उठा चुके हैं लेकिन सरकार, प्रशासन और संबंधित विभाग लोगों की परेशानी को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले भी इस विषय पर आवाज उठा चुकी है, मगर जिम्मेदारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन का कर्तव्य है कि वे नागरिकों को स्वच्छ पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं लेकिन मौजूदा व्यवस्था अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़े बैठी है।
विजय नगर निवासी आनंद सांगवान, डॉ. अजीत गुलिया, सुधीर रोहिल्ला, अभिमन्यु, सुनील ने बताया कि हांसी रोड और विजय नगर क्षेत्र में सड़ा और बदबूदार पानी सप्लाई किया जा रहा है। वे पिछले तीन महीनों से लगातार इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर संजय गांधी, ईश्वर मान, सुरेश प्रजापत, शिव कुमार चांगिया, वीरेंद्र बापोड़ा, चांद पंघाल सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।