फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Reservations common ground in jam

आरक्षण के जाम में पीसे आमजन

Thu, 18 Feb 2016 12:57 AM IST
भिवानी ब्यूरो ।
भिवानी ब्यूरो । Updated Thu, 18 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
Reservations common ground in jam

भिवानी। जाट समुदाय की आरक्षण की आग की तपिश बुधवार को यहां भी महसूस हुई। जिले में छह जगहों पर सड़क मार्ग जाम होने की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था चरमरा गई। फल व सब्जियों और दूध की आपूर्ति प्रभावित रही। फल-सब्जी से भरी करीब 50 से अधिक गाड़ियां जाम में फंसी रही। अधिकतर सब्जियां व फल दो से ढाई गुणा महंगी रही तो थैली का दूध ढूंढे नहीं मिल रहा था।

तीन दिन से भिवानी जिला दिल्ली से कटा हुआ है। इस कारण दिल्ली की ओर से आने वाली फल, सब्जियों की गाड़ियां जाम में फंसी है। टमाटर, आलू, प्याज, सेव, अंगूर की गाड़ियां फंसी है। लगातार दूसरे दिन सब्जी मंडी में फल-सब्जियां नहीं आने के कारण सब्जी मंडी में भी बहुत कम सब्जियां, फल देखने को मिले वहीं जो थे वे बहुत महंगे। टमाटर, मटर के साथ मिर्च, प्याज आदि सब्जियां दो से ढाई गुणा महंगी बिकी। टमाटर, अंगूर जैसे फल तो गाडिय़ों में ही खराब हो गए है। ऐसे में व्यापारियों, सब्जी मंडी दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है। वहीं ग्राहक भी सब्जियों के दाम सुनकर हैरान रह गए। मजबूरी में लोगों को महंगी सब्जियां खरीदनी पड़ी। दूध की गाड़ियां भी नहीं पहुंची। जिस कारण लोग दूध के लिए भटकते रहे।

विज्ञापन

मंडी के सभी आढ़तियों, दुकानदारों को मार्ग जाम होने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। माल से भरी गाड़ियां जाम में फंसी है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, माल खराब हो रहा है और उसकी वैल्यू कम हो रही है। जाम का सीधा असर सब्जियों, फलों के दामों पर पड़ेगा। सब्जियां, फ्रूट तीन गुणा तक महंगे हो गए है।

संजय कुमार, उप प्रधान, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन

---

हरेक आढ़ती की कम से कम एक गाड़ी जाम में फंसी है। उनकी टमाटर से भरी गाड़ी दो दिन से फंसी है और तो अधिकतर टमाटर खराब हो चुका है। ऐसे में आढ़तियों को लाखों का नुकसान हो रहा है। स्टोरेज सुविधा नहीं होने के कारण सब्जियां हर रोज ही आती है। अब मंडी में सब्जियां है नहीं और जिनके पास थोड़ी बहुत है, वो बहुत महंगी मिल रही है।

सुरेंद्र कुमार, सचिव, सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन

----

टमाटर की कैरेट लाए। उसमें करीब आधे खराब निकले। हमने तो पूरी कैरेट के रुपये दिए है। अब आधे टमाटर से पूरी कैरेट का कैसे खर्च निकले और कैसे उनकी दुकानदारी चले। यहीं सभी दुकानदारों का हाल है। इसी कारण सब्जियां महंगी बिक रही है।

दीपक, दुकान, सब्जीमंडी

विज्ञापन

क्या है फल-सब्जियों के दाम

प्रति किलो

            पहले            अब

सेव            80 रुपये        120 रुपये

टमाटमर        20 रुपये        40 रुपये

अदरक        50 रुपये        80 रुपये

हरी मिर्च        40 रुपये        60 रुपये

नींबू            60 रुपये        80 रुपये

अंगूर            80 रुपये        120 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन


बामला, सांगा में जाम, बसों के 125 रुट रद, नहीं चली ट्रेनें

भिवानी। आरक्षण की मांग को लेकर बुधवार को आंदोलन उग्र हुआ। जिले में दादरी के बाद गांव सांगा, बामला, तोशाम और बाढड़ा में भी जाट समुदाय के लोगों ने जाम किया। बामला गांव में ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक को भी जाम किया। उधर चरखी दादरी में भी पांच अलग अलग जगहों पर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। जाम के कारण बसों के 125 रूट रद करने पड़े वहीं रेलवे विभाग की सभी ट्रेनें रद कर दी गई। रोडवेज को पिछले तीन दिन में करीब 10-12 लाख का नुकसान हो चुका है। 

बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे सांगा गांव में जाट समुदाय के लोगों ने मार्ग जाम किया। दोपहर करीब पौने बजे बजे बामला गांव में जाट समुदाय के लोगों ने पहले रोड जाम किया और फिर रेलवे ट्रैक। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स व बाहर से आई आर्मी फोर्स दोनों जाम स्थलों पर पहुंची। रेल और बस सेवा ठप होने के कारण यात्री बेहाल रहे और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर बस और ट्रेने चलने का इंतजार करते रहे। वहीं प्राइवेट वाहन चालकों ने खूब चांदी कूटी। छोटी-छोटी दूरी के लिए भी कई गुणा किराया देना पड़ा।

रेलवे का हाल: दिल्ली के बाद रोहतक रूट की ट्रेनें रद कर दी गई। सुबह करीब सवा 11 बजे हिसार के रामायण गांव में जाम की सूचना पर हिसार रूट की ट्रेनें भी बंद कर दी गई। सिर्फ जयपुर-हिसार ट्रेन भिवानी तक आई। इसके अलावा सभी ट्रेनें रद कर दी गई।

रोडवेज का हाल: रोडवेज के सभी रूटों के करीब 115 चक्कर रद करने पड़े। न दिल्ली, गुडग़ांव के लिए बसें चली वहीं हिसार जाने वाली बसें भी हांसी से आगे नहीं बढ़ पाई। दादरी, जींद रूट पर भी बस सेवा बंद करनी पड़ी। अकेले बुधवार को बसें रद होने से रोडवेज को करीब साढ़े पांच लाख का नुकसान उठाना पड़ा।


जिले में 14 जगह लगा जाम

जाट आरक्षण को लेकर जिलेभर में 14 जगह जाम लगाया गया। गांव बामला, सांगा के अलावा इमलौटा, नीमड़ी, झोझू कलां, कादमा, लोहारू चौक दादरी, घसौला, मोरवाला, सरल, पैंतावास, रावलधी, अटेला में आरक्षण के लिए ग्रामीणों ने जाम लगाया।


किस रूट के कितने चक्कर रद

रूट            चक्कर रद

दिल्ली            29

गुडग़ांव        30

जींद            16

दादरी             15

रोहतक        10

हिसार            13

चंडीगढ़        06

हरिद्वार        01

देहरादून        01

वर्जन:::

जाम के कारण सभी ट्रेनें रद करनी पड़ी। अब तो जाम खुलने के बाद ही ट्रेनें चलेंगी।

राधेश्याम मीणा, स्टेशन अधीक्षक

वर्जन:::

रोडवेज बस सेवा जाम के कारण काफी प्रभावित हुई है। काफी नुकसान भी हुआ है और यात्रियों को भी भारी परेशान हुई है।

उदयवीर दूहन, महाप्रबंधक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed