फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Republic Day will be celebrated at Bhim Sports Stadium

Bhiwani News: भीम खेल स्टेडियम में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Republic Day will be celebrated at Bhim Sports Stadium
बैठक के दौरान अ​धिकारियों को निर्देश देती एडीसी अनुपमा अंजली 
भिवानी। एडीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी भीम स्टेडियम में 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा। एडीसी अंजलि गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर मंगलवार को डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की सुबह 9:58 बजे समारोह स्थल पर मुख्य अतिथि का आगमन होगा तथा मुख्य अतिथि दस बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। परेड, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। परेड में पुलिस के अलावा एनसीसी, होमगार्ड व छात्राओं की टुकड़ियों भी शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया जाएगा और 24 जनवरी को भीम स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल की जाएगी।
विज्ञापन

एडीसी ने गणतंत्र दिवस को भव्य बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस विभाग व शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह के दौरान परेड, पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सही से तैयारी करवाएं। पूर्व की भांति शहर में रोहतक रोड, हांसी रोड, महम रोड व अन्य प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए जाएं। एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग को समारोह स्थल पर स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं सहित एंबुलेंस का प्रबंध करने, दमकल विभाग को अग्निशमन की गाड़ी की व्यवस्था करने, जनस्वास्थ्य विभाग को पेयजल की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, नगर परिषद को सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने पीटी, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि यदि समारोह के बारे में शासन-प्रशासन द्वारा नए निर्देश जारी किए जाते हैं तो उनके बारे में अवगत करवा दिया जाएगा। बैठक में नगराधीश हरबीर सिंह ने गणतंत्र दिवस का एजेंडा के माध्यम से सभी विभागाध्यक्षों की लगाई गई जिम्मेदारियों की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम दीपक बाबू लाल करवा, उप सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार, पशु पालन विभाग के उप निदेशक डाॅ. रविंद्र सहरावत, डीईईओ संतोष नागर, सीडीपीओ ऊषा रानी, पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर सरोज, ईटीओ सुनील कुमार, समाज कल्याण विभाग सत्यवान, रविंद्र पान्नू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed