{"_id":"639cad3ee855d46d326ba8a6","slug":"removed-50-slum-huts-built-within-one-kilometer-radius-on-national-highway-for-three-years-bhiwani-news-hsr6499287118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: नेशनल हाईवे 709ई पर तीन साल से एक किलोमीटर दायरे में बनी झुग्गी झोपड़ी पर चलाया पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: नेशनल हाईवे 709ई पर तीन साल से एक किलोमीटर दायरे में बनी झुग्गी झोपड़ी पर चलाया पीला पंजा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध कर रही महिला को पकड़कर दूर हटाती महिला पुलिस कर्मी।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। शहर के अग्रसेन चौक से नया बस स्टैंड हुडई शोरूम तक नेशनल हाईवे 709ई पर तीन साल में बनी 50 झुग्गी-झोपड़ियों को शुक्रवार सुबह हटवाया गया। इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ एनएचएआई व नगर परिषद की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम को लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा और अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ खूब तीखी नोकझोंक भी हुई। लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कर्मचारियों ने अतिक्रमणकारियों का काफी सामान भी जब्त किया। अतिक्रमण हटाने के बाद नेशनल हाईवे की सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसका काम दिसंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा।
नेशनल हाईवे 709ई पर शुक्रवार सुबह जिला प्रशासन की ओर से बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता राहुल चहल बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एचएचएआई के एसडीओ वीर विक्रम, जेई नारायण के अलावा भारी पुलिस बल और नगर परिषद कर्मचारियों को लेकर अग्रसेन चौक पर पहुंचे। जहां अमले के साथ करीब सौ पुलिस कर्मचारी, 70 नगर परिषद कर्मचारी और दमकल की गाड़ी और एक जेसीबी के अलावा करीब 10 डंपर शामिल थे। टीम ने हाईवे की फुटपाथ पर बनी झोपड़ियों को हटाना शुरू किया। इस दौरान वहां लोगों ने जेसीबी के आगे अड़कर इसका विरोध किया और कर्मचारियों के साथ भी खूब तीखी नोकझोंक की। लेकिन पुलिस की सूझबूझ से लोगों का विरोध काम नहीं आया और अतिक्रमण को जेसीबी व कर्मचारियों ने हटाना शुरू कर दिया।
टीम ने निर्देश के बावजूद फुटपाथ खाली नहीं करने वालों का सामान डंपरों में जब्त कर लिया। लोगों की मांग थी कि उन्हें यहां से हटाए जाने के बाद प्रशासन दूसरी जगह उपलब्ध कराए। मगर उन लोगों की टीम ने एक नहीं सुनी और अतिक्रमण पर जेसीबी का पंजा लगातार चलता रहा। शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू किए गए अतिक्रमण के अभियान में करीब पांच घंटे बाद हाईवे की फुटपाथ को पूरी तरह से साफ कर डाला। वहीं कई अतिक्रमणकारियों ने तो अपना खुद ही सामान भी समेट लिया और पीछे हट गए। वहीं ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता राहुल चहल ने यहां से हटाए गए लोगों को चेतावनी दी कि वे फिर से हाईवे की फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करेंगे। अगर ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
शहर में चार किलोमीटर सीसी पैटर्न व नौ किलोमीटर में तारकोल की बनेगी सड़क
नेशनल हाईवे 709ई की गांव निनान से लेकर शहरी दायरे से होते हुए धीराना मोड़ तक करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसमें चार किलोमीटर शहरी दायरे में सड़क सीसी पैटर्न पर बनेगी, जबकि नौ किलोमीटर दायरे में तारकोल से सड़क तैयार होगी। जिस पर करीब 27 करोड़ रुपये का बजट खर्च आएगा। हाईवे का नया बस स्टैंड से अग्रसेन चौक तक सड़क का दायरा भी चौड़ा किया जाएगा और सड़क सीसी पैटर्न पर बनेगी। इसी तरह अग्रसेन चौक से बावड़ीगेट, दादरी गेट, हनुमान ढाणी चौक से हालुवास गेट लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क सीसी पैटर्न पर तैयार होगी। यहां तारकोल से बनी सड़क कई जगह से क्षतिग्रस्त हैं। सीसी पैटर्न की सड़क पानी के संपर्क में आने पर भी नहीं टूटेगी। दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक काम शुरू होगा। इसी को लेकर हाईवे की फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।
पलभर में छत से महरूम हुए बच्चे और महिलाएं, कहां जाए नहीं ठिकाना
नेशनल हाईवे पर बनी 50 झुग्गी झोपड़ियों पर जेसीबी चलाने के बाद महिला पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को बाहर खदेड़ दिया। विरोध दर्ज करा रही महिलाओं को महिला पुलिस कर्मियों ने पकड़कर दूर किया। वहीं छोटे बच्चों को भी सुरक्षित जगह निकाला। महिलाओं ने कहा कि पलभर में छत से महरूम तो कर दिया, लेकिन ठिठुरती ठंड में छोटे बच्चों के साथ परिवार को सिर छुपाने के लिए कोई ठिकाना नहीं दिया। उन्हें प्रशासन ने अपने ही हाल पर छोड़ दिया। कई महिलाएं तो प्रशासन की इस कार्रवाई से फफककर रो पड़ी। वहीं बच्चों ने भी झुग्गियों पर जेसीबी चली तो रोना शुरू कर दिया। पुलिस ने बड़ी सूझबूझ से वहां स्थिति संभाली और अतिक्रमण हटवा आगे बढ़ना शुरू किया।
हाईवे के दायरे में आने वाले सड़कों की फुटपाथ से जिला प्रशासन व नगर परिषद के सहयोग से पुलिस बल को साथ लेकर अतिक्रमण हटाया गया है। हाईवे की शहरी दायरे से गुजरने वाली सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके वर्कऑर्डर हो चुके हैं। अब जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
- नारायण, जेई, एचएचएआई 709ई।