फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Remove the dustbin 20 kilometers away from the city, lock it for half an hour, one week's ultimatum

Bhiwani News: शहर से 20 किलोमीटर दूर करो कूड़ाघर, आधा घंटे लगाया ताला, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

Mon, 07 Aug 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 07 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Remove the dustbin 20 kilometers away from the city, lock it for half an hour, one week's ultimatum
​भिवानी। दादरी रोड ​​स्थित नगर परिषद के डंपिंग यार्ड के मुख्य गेट पर ताला जड़ते चौगामा महापंचाय
भिवानी। डंपिंग यार्ड को शहर से 20 किलोमीटर बाहर शिफ्ट करने की मांग को लेकर रविवार को चौगामा खाप और जनप्रतिनिधियों की महापंचायत हुई। डंपिंग यार्ड के सामने हुई महापंचायत में जिला प्रशासन व नगर परिषद को एक सप्ताह में डंपिंग यार्ड शिफ्ट किए जाने का अल्टीमेटम दिया तथा विरोध स्वरूप 30 मिनट तक डंपिंग यार्ड के गेट पर ताला लगाया। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

चौगामा खाप एवं पर्यावरण प्रहरी वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर रविवार को दादरी रोड डंपिंग यार्ड के सामने महंत वैधनाथ जोगी अखाड़ा की अध्यक्षता में महापंचायत हुई। नगर परिषद के कई पार्षद, आसपास के 12 से अधिक गांवों के सरपंच, किसान, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के सदस्यों ने कचरा डंपिंग यार्ड को शहर से 20 किलोमीटर दूर शिफ्ट करने की मांग की। महापंचायत ने जिला प्रशासन व सरकार को आगाह किया कि एक सप्ताह में कचरा डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट करने का निर्णय ले अन्यथा कचरा डंपिंग यार्ड का गेट स्थायी तौर पर महापंचायत बंद कर देगी। सरकार को आगाह करने के लिए आधा घंटा तक डंपिंग यार्ड का गेट विरोध स्वरूप लोगों ने ताला लगाकर बंद कर दिया। पार्षद सुभाष तंवर ने कहा कि शहर की जनता को असुविधा न हो इसलिए एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। 22 साल की लीज पर कूड़ा निस्तारण कार्य करने वाली कंपनी को भी शहर से 20 किलोमीटर दूर प्लांट स्थापित कराए जाने के आदेश दिए जाने की मांग की। महापंचायत में कहा गया कि किसी भी हालत में यहां दूसरे शहरों का कचरा निस्तारण नहीं करने दिया जाएगा। महापंचायत में धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रखने का ऐलान भी किया। महापंचायत का संचालन सुरेन्द्र उर्फ मम्मू तंवर ने किया।
विज्ञापन


महापंचायत में ये रहे मौजूद
महापंचायत में चौगामा खाप से रामकिशन हलवासिया, ठाकुर रणधीर सिंह, पार्षद सुदामा तंवर, संदीप यादव, कृष्ण शर्मा , महाबीर सिंह देवसरिया, अजय कुमार, सरपंच मुकेश हलवास, सोमबीर सरपंच प्रतिनिधि हलवास, संजय सरपंच देवसरिया, शंकर सरपंच धिराना, निमड़ीवाली सरपंच लीला राम, सरपंच गोविन्द पुरा, प्रहलादगढ़ सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश, सोनू सरपंच हालवास माजरा, नंदगांव सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र सिंह यादव, सरपंच राजगढ नरेंद्र यादव, ढाणी जंगा सरपंच जितेंद्र, पूर्णपुरा सरपंच प्रतिनिधि चांदवीर, मालवास सरपंच पवन, कितलाना सरपंच रतन सिंह, युवा कांग्रेस नेता अभिजीत लाल सिंह, किसान सभा से कामरेड ओमप्रकाश, धिराना कला सरपंच सचिन, किसान नेता मास्टर शेर सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि समरवीर मोनू, जीतू जोहड़ महापंचायत से अशोक यादव, स्वतंत्रता सेनानी संघ महेन्द्र यादव, आम आदमी पार्टी से दलजीत तालू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



निदेशालय ने मांगी थी दो दिन में यार्ड शिफ्टिंग की रिपोर्ट, अधिकारी असमंजस में
विधायक घनश्याम सर्राफ ने स्थानीय शहरी निकाय विकास मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को डंपिंग यार्ड शिफ्ट किए जाने का मांग पत्र सौंपा था। जिस पर मंत्री ने विभाग के उच्चाधिकारियों को इस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। स्थानीय शहरी निकाय विकास विभाग ने भिवानी की डीएमसी को पत्र लिखकर दो दिन में डंपिंग यार्ड के शिफ्टिंग संबंधी मामले में रिपोर्ट तलब की थी, मगर अधिकारी अब तक असमंजस में हैं कि आखिर कहां पर डंपिंग यार्ड को शिफ्ट किया जाए। नगर परिषद के पास 24 एकड़ या इससे अधिक भूमि और कहीं पर नहीं है, जबकि डंपिंग यार्ड नगर परिषद की भूमि पर स्थापित हो सकता है या फिर नगर परिषद इसके लिए भूमि अधिग्रहण कर डंपिंग यार्ड बनाए। भूमि अधिग्रहण भी संभव नहीं है, क्योंकि उसके लिए कोई किसान अपनी बंजर या कृषि भूमि देने को तैयार नहीं होगा न ही ग्रामीण आबादी इस प्रस्ताव को स्वीकार करेगी। वहीं ग्राम पंचायतें भी कूड़े के लिए जगह देने को तैयार नहीं होंगी। स्थानीय शहरी निकाय विभाग ने क्लस्टर स्तर पर कूड़ा निस्तारण और डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य श्रीश्याम इंटरप्राइजेज कंपनी को सौंपा है। ये कंपनी भिवानी शहर, बवानीखेड़ा, लोहारू और दादरी शहर का कचरा रोजाना डंपिंग यार्ड पर लाकर प्लांट के अंदर उसका निस्तारण करेगी। ये कार्य कंपनी को 22 साल के लिए लीज पर मिला है, जिसके लिए नगर परिषद दादरी रोड डंपिंग यार्ड पर कंपनी को 24 एकड़ भूमि भी लीज अलॉट कर चुकी है। कंपनी ने प्लांट लगाने की शुरुआत करते हुए दो प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed