{"_id":"6719110d41185f311200dc8f","slug":"relief-to-street-vendors-and-street-vendors-on-diwali-pradhan-issues-orders-not-to-collect-tehbazaari-bhiwani-news-c-127-1-shsr1017-124076-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दीपावली पर रेहड़ी व फड़ी संचालकों को राहत, प्रधान ने तहबाजारी न वसूलने के जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दीपावली पर रेहड़ी व फड़ी संचालकों को राहत, प्रधान ने तहबाजारी न वसूलने के जारी किए आदेश
Wed, 23 Oct 2024 08:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 23 Oct 2024 08:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद का थाना रोड स्थित बाजार, जहां पर दीपावली पर स्टॉल लगती है
फतेहाबाद। दीपावली पर्व के लिए नगर परिषद इस बार भी रेहड़ी व फड़ी संचालकों से तहबाजारी नहीं वसूलेगा। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने इस संबंध में अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
पिछले साल की तरह से बार भी तहबाजारी नहीं ली जाएगी। प्रधान ने कार्यकारी अधिकारी को जारी किए पत्र में कहा है कि रेहड़ी व फड़ी वाले अपना जीवन यापन मुश्किल से करते है। इसलिए दीपावली पर्व पर इनसे तहबाजारी न वसूल की जाए। बुधवार को नगर परिषद प्रधान ने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और लोगों की शिकायतें सुनीं।
वहीं प्रधान शहर में मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए दो और फॉगिंग मशीन खरीदने के भी आदेश दिए है। प्रधान ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शहर का क्षेत्र बढ़ चुका है इसलिए तीन मशीनें पर्याप्त नहीं और दो मशीनें और खरीदी जाएं और फॉगिंग करवाई जाए।
विज्ञापन
प्रधान ने अधिकारियों को पत्र जारी करके सफाई कर्मचारी यूनियन के लिए कमरे का निर्माण करवाने के भी निर्देश दिए है। प्रधान ने कहा कि करीब 136 सफाई कर्मचारी है जो कि काफी समय से कमरे की मांग कर रहे हैं। हाउस बैठक में इसको लेकर प्रस्ताव भी पास हो चुका है। अधिकारी जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी करके कमरे का निर्माण करवाएं।
नगर परिषद को 50 हजार आय का होगा नुकसान
तहबाजारी के लिए नगर परिषद को करीब 50 हजार आय का नुकसान होगा। पिछले साल बजट में 50 हजार आय का अनुमान रखा गया था लेकिन तीन हजार ही आय हुई। इस वित्त वर्ष में भी 50 हजार आय का अनुमान रखा गया है। अगर तहबाजारी नगर परिषद वसूल नहीं करती है तो इस बार भी आय का नुकसान होगा।
पिछले साल की तरह इस बार भी स्टॉल व फड़ी संचालकों से तहबाजारी न करने के निर्देश दिए गए हैं। फॉगिंग को लेकर भी अधिकारियों को कहा गया है कि अगर मशीनों की कमी है तो खरीद की जाएं।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद।