फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Relief from heavy rain after day's humidity

Bhiwani News: दिनभर उमस के बाद झमाझम बारिश से मिली राहत

Wed, 23 Jul 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Relief from heavy rain after day's humidity
बा​रिश से तोशाम में हुआ  जलभराव।
भिवानी। तेज धूप और भारी उमस से जूझ रहे लोगों को मंगलवार शाम को झमाझम बारिश से राहत तो मिली लेकिन शहर में थोड़ी ही देर में जलभराव की समस्या गहरा गई। मुख्य सड़कों और मोहल्लों में पानी भर गया जिसकी निकासी में दो से तीन घंटे का समय लग गया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही के चलते उमस भरा मौसम बना हुआ था जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मंगलवार को शाम को अचानक तेज बारिश शुरू हो गई जिससे गर्मी और उमस से राहत तो मिली, मगर शहर और गांवों में जलभराव की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में पहले से मौजूद बरसाती जलभराव और अधिक गंभीर हो गया है। कई गांवों की आबादी में भी पानी घुस चुका है और ग्रामीण घरों के भीतर से पानी की निकासी के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। हालांकि ग्राम पंचायतों ने अपने स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्था की हुई है लेकिन ड्रेनों और नहरों में पहले से अधिक पानी होने के कारण हालात बिगड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम फिर से बिगड़ सकता है, जिससे गांवों में जलभराव और अधिक गहरा सकता है। बारिश के चलते किसान भी चिंतित हैं क्योंकि खेतों में पहले से पानी भरा हुआ है और अधिक वर्षा से फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed