{"_id":"2e6a97e2cc8924b6b19624e1d2ab92c2","slug":"relatives-of-82-million-in-loot-hand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"82 लाख की लूट में रिश्तेदारों का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
82 लाख की लूट में रिश्तेदारों का हाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, भिवानी
Updated Wed, 26 Nov 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस प्रेमनगर के पास हुई 82 लाख की लूट की वारदात को सुलझाने के करीब पहुंच गई है। इस सनसनीखेज वारदात में पीड़ित पक्ष के रिश्तेदारों की संलिप्तता सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को राउंड-अप किया है और तीन आरोपी पुलिस के घेरे में हैं। लेकिन, 82 लाख रुपये की रिकवरी पुलिस की पहुंच से अभी दूर है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
शहर की पीपली वाली जोहड़ी के पास फाटक पार की अपनी करीब डेढ़ किले जमीन बेचकर घर लौट रहे हिसार जिले के गांव खरड़ वासी बुजुर्ग रीछपाल, उसके भतीजे रामशरण व एक अन्य से मारपीट कर 82 लाख रुपये लूट लिए गए थे। लूट प्रेमनगर गांव के पॉवर हाउस के पास हुई।
विज्ञापन
82 लाख की लूट के बाद से ही जिला पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अश्विन शैणवी ने सदर थाना की टीम के अलावा सीआईए भिवानी की दो, सीआईए दादरी को भी इस केस को सुलझाने में लगाया। घटना के बाद से ही पुलिस की ये चार टीमें जांच में जुटी है। पुलिस को कामयाबी भी मिली और दो लोगों को राउंडअप किया।
विज्ञापन
जिनसे केस में अहम सुराग हाथ लगे। लूट की घटना को रिश्तेदारों की ही प्लानिंग पर अंजाम दिया गया। पुलिस के सामने तीन और आरोपियों के नाम सामने आए है। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। ये तीनों आरोपी किसी दूसरे राज्य में निकल गए है और तीन टीमें इनकी लोकेशन के आधार पर पीछा करने में जुटी है।
हनुमान गेट से रुपये लेने के बाद ही से पीछे थे आरोपी
जमीन की बिक्री में एक बिचौलिया भी था जो, हनुमान गेट से है। हनुमान गेट से रुपये लेने के बाद से ही आरोपी पीछे लगे थे। पीड़ित रामशरण ने बताया कि उन्होंने बिचौलिये के मकान से रुपये लिए थे और फिर मामा के घर ढाणा रोड जीआरएम जोहड़ी के पास गए। रामशरण ने बताया कि मारपीट व रुपये लूटने वाले तीनों युवकों की उम्र करीब 25-26 वर्ष थी। एक पहलवान जैसे शरीर वाला था और बाकी दो भी खिलाड़ी लग रहे थे।