फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Regular teeth cleaning can prevent several serious diseases; awareness fortnight begins.

Bhiwani News: दांतों की नियमित सफाई से बचेंगी कई गंभीर बीमारियां, जागरूकता पखवाड़ा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Regular teeth cleaning can prevent several serious diseases; awareness fortnight begins.
नागरिक अस्पताल की दंत ओपीडी में मरीज व तीमारदारों को जांगरूक करती डॉ प्रीति।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग की ओपीडी में दांतों की नियमित सफाई और मुख की स्वच्छता से गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए एक सितंबर से जागरूकता पखवाड़ा शुरू किया गया है। पखवाड़ा 15 सितंबर तक चलेगा जिसमें मरीजों और उनके तीमारदारों को दांतों की सही देखभाल और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

अभियान के तहत अस्पताल परिसर के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को दांतों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। डेंटल ओपीडी में दंत विशेषज्ञों ने मरीजों और तीमारदारों को बताया कि मुंह और दांतों की नियमित सफाई नहीं करने से कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बीड़ी, गुटखा, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दी। इनके सेवन से मुंह के कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा रहता है। बच्चों के दांतों की सेहत को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने बच्चों को अत्यधिक मीठा, टॉफी, चॉकलेट और बेकरी आइटम देने से बचने की सलाह दी क्योंकि इससे दांतों में कैविटी और सड़न हो सकती है। माता-पिता को बच्चों को रोजाना सही तरीके से ब्रश कराने की सलाह दी गई, ताकि दूध के दांत सुरक्षित रहें और भविष्य में आने वाले स्थायी दांत भी स्वस्थ रहें।

जागरूकता कार्यक्रम में डॉ. विनोद पंवार, डॉ. नीतू, डॉ. लता, डॉ. प्रीति, डॉ. रिचा और डॉ. राजिंदर कौर सहित दंत विशेषज्ञ और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

दांतों की सही देखभाल के लिए किया जागरूक
एक से 15 सितंबर तक चलने वाले पखवाड़े में लोगों को बीड़ी, गुटखा, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। बच्चों को अत्यधिक मीठा, टॉफी, चॉकलेट और बेकरी आइटम देने से बचने तथा रोजाना सही तरीके से ब्रश कराने की सलाह दी जाएगी। अस्पताल परिसर के अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों को दांतों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed