{"_id":"670ea6bab59d994a120a0686","slug":"recruitment-rally-will-be-held-at-bhim-stadium-from-4th-to-14th-november-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-124380-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 4 से 14 नवंबर तक भीम स्टेडियम में होगी भर्ती रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 4 से 14 नवंबर तक भीम स्टेडियम में होगी भर्ती रैली
Tue, 15 Oct 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के डीआरडीए हाल में सेना भर्ती रैली को लेकर प्रशासनिक तथा सेना भर्ती कार्यालय अधिकार
भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा है कि भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित की जाने वाली सेना भर्ती रैली के निर्बाध संचालन में जिला प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय के डीआरडीए हाल में सेना भर्ती रैली को लेकर प्रशासनिक तथा सेना भर्ती कार्यालय, चरखी दादरी के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भीम स्टेडियम में 4 से 14 नवंबर तक भर्ती रैली होगी। इस वर्ष पंजीकृत 24 हजार में से 6289 आवेदकों ने पास प्रवेश परीक्षा की है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने कहा कि सेना भर्ती को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने बैठक में एक-एक करके विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
उन्होंने कहा कि रैली को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से समुचित व्यवस्था की जाएगी और सेना अधिकारियों के साथ तालमेल करके भर्ती प्रक्रिया को अच्छे से पूरा किया जाएगा। सेना भर्ती रैली को लेकर भिवानी के एसडीएम महेश कुमार को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बैठक में पुलिस व्यवस्था, बैरिकेडिंग, बिजली आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, ट्रैक पर लाइट व्यवस्था, एम्बुलेंस, मेडिकल स्टाफ, सीसीटीवी कैमरा, यातायात व्यवस्था, दमकल, कागजातों की जांच पड़ताल आदि के बारे में दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
उन्होंने ने कहा कि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रोजाना एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भारतीय सेना भर्ती स्थल पर तैनात किया जाएगा। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल के संदीप ने जिला प्रशासन से सहयोग के बारे में एक-एक पहलू से अवगत कराया। सेना भर्ती पूर्ण पारदर्शी तरीके से और योग्यता के आधार पर की जाएगी।
भर्ती निदेशक कर्नल के संदीप ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने भर्ती के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार ज्वाइन आर्मी वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष अग्निवीर भर्ती के लिए भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के 24 हजार युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 6289 ने प्रवेश परीक्षा पास की है, जो भर्ती रैली में भाग लेंगे। युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर की दौड़ लगानी होगी। कम से कम 6 और अधिकतम 10 चिन अप्स करने होंगे। 9 फीट डिच को पार करना होगा और जिग जैग बैलेंस करना होगा।
कर्नल के संदीप ने बताया कि जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उन अभ्यर्थियों का अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा। भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल के संदीप ने युवाओं से आह्वान किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई दिक्कत होती है तो वे भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से संपर्क करें। इसके लिए भर्ती कार्यालय संपूर्ण मदद करेगा।
भर्ती का शेड्यूल
4 नवंबर को अग्निवीर टेक्निकल, जिला महेंद्रगढ़, रेवाडी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के सभी तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 5 नवंबर को अग्निवीर ओए/एसकेटी और अग्निवीर ट्रेड्समैन जिला महेंद्रगढ़, रेवाडी, चरखी दादरी और भिवानी जिलों के सभी तहसीलों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 6 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिला महेंद्रगढ़ और रेवाडी के तहसील नांगल चौधरी, बावल, दाहिना, नाहर और पाल्हावास के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 7 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिला महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी के तहसील बाढड़ा, नारनौल और सतनाली के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 8 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखी दादरी के तहसील चरखी दादरी, कोसली और अटेली के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 9 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिला रेवाड़ी और भिवानी के तहसील रेवाड़ी और लोहारू के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 10 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिला भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवारी के तहसील बवानीखेड़ा, महेंद्रगढ़, धारूहेड़ा और मनेठी के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 11 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिला भिवानी और महेंद्रगढ़ के तहसील कनीना, सिवानी और तोशाम के अभ्यर्थी भाग लेंगे। 12 नवंबर को अग्निवीर जनरल ड्यूटी जिला भिवानी और चरखी दादरी के तहसील बौंद कलां, भिवानी और बहल के अभ्यर्थी भाग लेंगे।