{"_id":"6729467c6cc5158209078704","slug":"recruitment-of-agniveers-started-in-bhiwani-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-125231-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अग्निवीरों की भर्ती शुरू, भीम स्टेडियम की नाकेबंदीि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अग्निवीरों की भर्ती शुरू, भीम स्टेडियम की नाकेबंदीि
Tue, 05 Nov 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। शहर में स्थित भीम स्टेडियम में सोमवार से अग्निवीर पद के लिए सेना की भर्ती शुरू हो गई।
इस दौरान लिखित परीक्षा पास कर चुके युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पहुंचे। पहले दिन अग्निवीर तकनीकी पद की भर्ती हुई। इसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी और भिवानी के युवाओं ने भाग लिया। भर्ती स्थल को पूरी तरह से नाकेबंदी कर सुरक्षा के घेरे में रखा गया है।
स्टेडियम के मुख्य गेट पर हरियाणा पुलिस के जवान सुरक्षा को मोर्चा संभाले रहे। प्रवेश द्वार पर सेना के जवानों ने प्रवेश पत्र जांचकर अभ्यर्थियों को अंदर भेजा जा रहा था। युवाओं के लिए सुबह चार बजे से प्रवेश द्वार खोल दिया गया था। इस दौरान 1,600 मीटर दौड़ पास अभ्यर्थी डोपिंग टेस्ट और स्वास्थ्य जांच में शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया 14 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने पहले ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त अंबाला जोन के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल केपी सिंह ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में डीसी महावीर कौशिक से मुलाकात की। मेजर जनरल केपी सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए प्रशासन का विशेष सहयोग मिल रहा है। प्रशासन के सहयोग से निर्धारित समय पर सेना भर्ती शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
इस दौरान भर्ती में आए युवाओं के लिए भी प्रशासन की ओर से मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाई जा रहीं हैं। इस दौरान मेजर ने डीसी को बताया कि इस सेना भर्ती में हरियाणा के चार जिलों चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के ऑनलाइन संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पास हुए उम्मीदवारों का शारीरिक प्रक्रियाओं का परीक्षण लिया जाएगा। इस दौरान एसडीएम महेश कुमार भी मौजूद रहे।प