फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Recruitment exam for teachers and principals will be conducted in OMR based and pen-paper mode

Bhiwani News: ओएमआर आधारित एवं पेन-पेपर मोड में होगी शिक्षकों व प्राचार्यों की नियुक्ति परीक्षा

Fri, 27 Jun 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 27 Jun 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Recruitment exam for teachers and principals will be conducted in OMR based and pen-paper mode
भिवानी। निदेशालय स्कूल शिक्षा हरियाणा पंचकूला की ओर से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति एवं पीएमश्री स्कूलों में नियुक्ति के लिए शिक्षकों व प्राचार्यों के चयन के लिए लिखित परीक्षा-2025 का आयोजन 30 जून दोपहर दो से शाम साढ़े तीन बजे तक प्रशासनिक मंडल स्तर पर करवाया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ मुनीश नागपाल ने बताया कि यह परीक्षा छह श्रेणियों पहला प्राचार्य, दूसरा पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, तीसरा हेड मास्टर, चौथा प्राथमिक स्कूल हेड मास्टर, पांचवा ट्रेड ग्रेजुएट टीचर, छठा प्राइमरी हेड टीचर के लिए करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एचटेट की तर्ज पर ओएमआर आधारित एवं पेन-पेपर मोड में आयोजित करवाई जाएगी।
विज्ञापन

सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगें व प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा तथा कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इस परीक्षा में एचटेट परीक्षा के स्तर के प्रश्न भी शामिल होंगें। प्राइमरी हेड टीचर श्रेणी की परीक्षा 70 अंक की होगी तथा शेष सभी श्रेणियों की परीक्षा 60 अंक की होगी। इस परीक्षा से संबंधित श्रेणीवार परीक्षा सामग्री क्षेत्र व डिजाइन की जानकारी शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in व निदेशालय स्कूल शिक्षा हरियाणा, पंचकूला की वेबसाइट www.schooleducationharyana.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed