फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Recruitment exam for teachers and principals of Government Model Sanskriti and PM Shri schools will be held on June 30

Bhiwani News: 30 जून को होगी राजकीय मॉडल संस्कृति व पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों व प्राचार्यों की नियुक्ति परीक्षा

Thu, 26 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 26 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Recruitment exam for teachers and principals of Government Model Sanskriti and PM Shri schools will be held on June 30
भिवानी। निदेशालय स्कूल शिक्षा हरियाणा द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति एवं पीएमश्री स्कूलों में शिक्षकों और प्राचार्यों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 30 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 3:30 बजे तक रहेगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षा से संबंधित प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) 27 जून से जारी किए जाएंगे, जिन्हें अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि परीक्षा का आयोजन प्रदेश के प्रशासनिक मंडल स्तर पर किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी इम्प्लाई आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज कर वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।परीक्षार्थियों से आग्रह किया गया है कि वे एडमिट कार्ड पर उल्लिखित सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

ऐसे नेत्रहीन, दृष्टिबाधित या अशक्त अभ्यर्थी जो स्वयं लिखने में असमर्थ हैं और लेखक की सहायता लेना चाहते हैं, उन्हें मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी मेडिकल प्रमाणपत्र की सत्यापित प्रति जमा करवानी होगी, जिसमें न्यूनतम 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक की अशक्तता प्रमाणित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed