फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Read and write till tenth, but elected district councilor owns property worth crores

Bhiwani News: दसवीं तक पढ़ें-लिखे, लेकिन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं चुने गए जिला पार्षद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Read and write till tenth, but elected district councilor owns property worth crores
जिला परिषद भिवानी कार्यालय। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। जिला परिषद कार्यकारिणी में जिला पार्षद चुने गए पार्षद भले ही दसवीं तक पढ़ें-लिखे हैं, लेकिन करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। कैरू से जिला पार्षद चुनी गई गांव की बेटी श्वेता सबसे कम उम्र 23 साल की हैं, उसकी आमदनी भी मात्र छह हजार रुपये दर्शायी गई है। जबकि जिला पार्षद मुकेश सबसे अधिक 6,89,68,463 के मालिक हैं। केवल एक जिला पार्षद ही स्नातक तक पढ़ाई कर चुका है, जबकि चार स्नातक तो दस जिला पार्षद सिर्फ दसवीं पास हैं। महज एक जिला पार्षद आठवीं तक पढ़ाई पूरी कर चुका है।
विज्ञापन

शिक्षा में कंगाल दिखाई देने वाले ये पार्षद संपत्ति में अमीर हैं। वहीं जिला पार्षद चुने जाने के बाद जिला परिषद चेयरपर्सन के लिए भी जोड़तोड़ की राजनीति में राजनीतिक दल जुटे हैं। भाजपा खेमे में गिने जाने वाले जिला पार्षदों का मन भी टटोला जा रहा है।
विज्ञापन

भिवानी जिला परिषद में 22 वार्डों से जिला पार्षद चुने गए हैं। इन जिला पार्षदों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो ये अधिकतर जिला पार्षद दसवीं तक ही अक्षर ज्ञान रखते हैं, लेकिन उनका राजनीतिक अनुभव लंबा है। उम्र में भी ये 35 से 60 साल का तर्जुबा रखते हैं। एक युवा बेटी भी इस बार जिला पार्षद चुनी गई है, जो महज 23 साल की है। इसकी शैक्षणिक योग्यता स्नातक है, लेकिन आमदनी मात्र छह हजार है। जिसका राजनीतिक भविष्य भी उज्जवल बना है। हालांकि अनुभव के मामले में राजनीतिक पैठ रखने वाली महिलाएं भी जिला परिषद चेयरपर्सन की दावेदारी को मजबूत कर रही हैं। जिला परिषद के नतीजों के बाद से ही राजनीतिक दल भी सक्रिय हो गए हैं। सत्ता खेमे के आका चेयरपर्सन की दौड़ में शामिल महिला दावेदारों को एक करने में जुटे हैं वहीं विपक्षी दल सत्ता पक्ष के मंसूबों पर पानी फेरने में अभी से जुट गए हैं। सत्ता की गोद में बैठी महिला पार्षदों की बजाए किसी निर्दलीय महिला चेयरपर्सन बने, इसके लिए भी जोड़तोड़ तेज हो गया है। क्योंकि निर्दलीय चेयरपर्सन बाद में विपक्षी की नईया पार लगाने में मददगार हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पार्षद चुने गए छह करोड़पति
भिवानी जिले के 22 वार्डों में छह वार्डों के पार्षद ऐसे हैं, जिनके परिवार की आमदनी करोड़ों में आंकी गई है। वार्ड तीन से पूनम जिसकी संपत्ति एक करोड़ छह लाख 50 हजार दर्शायी है। वार्ड छह के जिला पार्षद अभिषेक की संपत्ति तीन करोड़ 41 लाख 80 हजार दर्शायी गई है। इसी तरह वार्ड 12 से जिला पार्षद अनीता मलिक की संपत्ति तीन करोड़ 98 लाख 45434 दर्शायी है। वार्ड 17 से जिला पार्षद सुनील की संपत्ति एक करोड़ 43 लाख 71 हजार 150 दर्शायी है। वार्ड 18 से जिला पार्षद रवींद्र मंढौली की संपत्ति दो करोड़ 32 लाख 30 हजार दर्शायी है। वार्ड 22 से जिला पार्षद मुकेश कुमार की संपत्ति सबसे अधिक छह करोड़ 89 लाख 68 हजार 463 रुपये दर्शायी है।

22 जिला पार्षदों में से एक स्नातकोत्तर तो दस दसवीं पास, छह 12वीं तक पढ़े
जिला परिषद के वार्ड 22 में एक पार्षद रवींद्र मंढौली स्नातकोत्तर तक पढ़े हैं। जबकि दस जिला पार्षद दसवीं पास हैं, जिनमें पूनम, अभिषेक, उषा किरण, शीला, अमित कुमार, राजबाला, अनीता मलिक, रामनिवास, सुनील, सुनीता कुमारी शामिल हैं। 12वीं तक पढ़ाई करने वाले जिला पार्षद कृष्ण कुमार, राहुल, रुपेंद्र, प्रीति, सुमेश, महेंद्र शामिल हैं। इसके अलावा चार जिला पार्षद स्नातक तक पढ़ाई कर चुके हैं। जिनमें श्वेता, नरेंद्र, मंजू रानी, मुकेश कुमार शामिल हैं। जबकि जिला पार्षद राज सिंह आठवीं तक पढ़े हैं।
वार्ड जिला पार्षद श्रेणी उम्र शिक्षा संपत्ति
1 कृष्ण कुमार एससी 55 12वीं 60220
2 राहुल मुंढाल सामान्य 30 12वीं 189590
3 पूनम महिला 34 10वीं 10650000
4 रुपेंद्र सामान्य 42 12वीं 201000
5 प्रीति महिला 26 12वीं 553068
6 अभिषेक पहाड़ी सामान्य 30 10वीं 34180000
7 उषा किरण महिला 62 10वीं 265000
8 शीला एससी महिला 47 10वीं 1300000
9 अमित कुमार सामान्य 39 10वीं 5500000
10 सुमेश एससी 39 12वीं 1010000
11 राजबाला एससी महिला 34 10वीं 415000
12 अनीता मलिक महिला 44 10वीं 39845434
13 राज सिंह एससी 58 8वीं 168700
14 रामनिवास बीसीए 60 10वीं 5930000
15 श्वेता कैरू महिला 23 स्नातक 6000
16 नरेंद्र देवराला सामान्य 36 स्नातक 346827
17 सुनील देवी महिला 36 10वीं 14371150
18 रवींद्र मंढौली सामान्य 37 स्नातकोत्तर 23230000
19 सुनीता कुमारी महिला 36 10वीं 2600116
20 महेंद्र कुडल सामान्य 41 12वीं 3405818
21 मंजू कुमारी बीसीए 32 बीए,बीएड 3631146
22 मुकेश कुमार सामान्य 48 स्नातक 68968463
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed