{"_id":"5eb45a0b8ebc3e90731e641a","slug":"ration-stored-in-panchayat-bhawan-started-deteriotating-bhiwani-news-rtk5540225161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत भवन में रखे-रखे ही खराब होने लगा गरीबों का निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत भवन में रखे-रखे ही खराब होने लगा गरीबों का निवाला
विज्ञापन
पंचायत भवन के सभागार में भूमि पर रखा सूखा राशन।
- फोटो : Bhiwani
भिवानी। इसे व्यवस्था की मजबूरी कहे या फिर गरीबों की विडंबना। पिछले करीब दो महीनों से पंचायत भवन में पड़ा गरीबों का निवाला खराब हो गया है। आटे में तो कीड़े तक चलने लगे हैं। वहीं अधिकारियों का कहना है कि आटे की थोड़ी गुणवत्ता खराब थी, करीब 10-10 किलो वाली करीब 300 थैलियां सप्लायर से बदलवाई गई हैं। वहीं खाद्य वस्तुओं के अधिकांश बॉक्स पर वस्तु की डेट एक्सपायर हो चुकी है। अधिकारियों के संज्ञान में ये मामला आया तो हड़कंप मच गया। अब अधिकारी पंचायत भवन में रखे सूखे राशन की गुणवत्ता जांच कराए जाने की बात कह रहे हैं।
जिला प्रशासन ने जरूरतमंदों की मदद के लिए करीब 12 लाख रुपये के बजट से अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सूखा राशन खरीदा था। इसी दौरान दानवीरों ने भी सूखा राशन जरूरतमंदों के लिए जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया था। सूखे राशन की सामग्री का भंडारण पंचायत भवन के सभागार में किया गया। यहां से एक बार जिला प्रशासन के निर्देश पर पार्षदों की निशानदेही पर सूखा राशन जरूरतमंदों में वितरण भी हुआ। लेकिन इसके बाद सरकार ने राशन वितरण की नई व्यवस्था बनाते हुए चार स्तरीय कमेटी बनाई, जिसमें यूनिट कमेटी, सेक्टर कमेटी, जोनल कमेटी और जिला स्तरीय कमेटी शामिल की गई थी, लेकिन राशन वितरण की ये कमेटियां भी सर्वेक्षण में ही उलझकर रह गई। पहले ऑनलाइन और फिर मैनुअल तरीके से सर्वेक्षण की प्रक्रिया चलाई गई। अप्रैल का पूरा महीना सर्वे में ही गुजर गया।
ये रखा है पंचायत भवन में सूखा राशन
पंचायत भवन के सभागार में बने सूखा राशन भंडारण में 370 आटे की थैलियां 10-10 किलोग्राम की हैं। इसी तरह 235 आटे की थैली पांच किलोग्राम वजनी हैं। 779 बड़ी सूखा राशन किट रखी हैं। प्रत्येक किट में 20 किलोग्राम सूखा राशन हैं, जिसमें सरसों तेल, दाल, चावल, चीनी, नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया शामिल है। इसके अलावा 56 छोटी सूखा राशन किट हैं। ये किट दान में दी गई हैं। बोतल बंद पेयजल के 122 बॉक्स रखे हुए हैं। इसके अलावा 379 बॉक्स तीन पहले दिए गए हैं, जिनमें हाई प्रोटिन खाद्य उत्पाद व ग्रीन टी शामिल हैं। इन बॉक्सों में करीब आठ हजार पैकेट खाद्य वस्तुओं के बताए जा रहे हैं। ये बॉक्स दान में प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें ज्यादा उत्पाद एक्सपायर हो चुकी है।
विज्ञापन
चूहे भी कुतर रहे राशन की थैलियां
पंचायत भवन सभागार में जमीन पर ही सूखा राशन रखा हुआ है। तीन तरफ से खुले सभागार में जमीन पर रखे सूखे राशन की कुछ थैलियां तो चूहों ने कुतर डालीं।
पंचायत भवन में रखे सूखे राशन भंडारण में आटे की गुणवत्ता में थोड़ी दिक्कत थी, जिसे सप्लायर के माध्यम से बदलवा दिया गया है। अब भंडारण में नया आटा मंगवाया गया है। जो बॉक्स हाल ही में आए हैं, उनकी जांच कराएंगे।
- कृष्ण कुमार नोडल आफिसर एवं कार्यकारी अधिकारी पंचायती राज।
पंचायत भवन में रखा सूखा राशन बवानीखेड़ा नगरपालिका को भिजवाया जाएगा, जिसका वितरण नगरपालिका के वार्डों में जरूरतमंदों को किया जाएगा। सूखे राशन की गुवणत्ता बिलकुल सही है। फिर भी जांच के बाद ही राशन का वितरण होगा। पैकेट बंद खाद्य वस्तु दान में दी गई है। इसकी भी जांच होगी। - प्रमोद चहल, जिला राजस्व अधिकारी भिवानी।