{"_id":"66903fb3bef6ca38ce02c447","slug":"raped-a-ten-year-old-girl-who-was-found-abandoned-on-the-pretext-of-keeping-her-well-bhiwani-news-c-21-hsr1027-419089-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अच्छे से रखने का झांसा देकर लावारिस हालत में मिली दस साल की लड़की से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अच्छे से रखने का झांसा देकर लावारिस हालत में मिली दस साल की लड़की से किया दुष्कर्म
Fri, 12 Jul 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
भिवानी। लावारिस हालत में मिली दस साल की मासूम को अच्छे से रखने का झांसा देकर एक युवक ने अपने ही घर में दुष्कर्म किया। जूई कलां पुलिस ने बिहार निवासी दस साल की पीड़िता को आरोपी के घर से लाकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां मेडिकल कराने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति के आदेश पर फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर में भेजा गया है। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बिहार के मूलवासी एक ग्रामीण की मौत हो चुकी है। इस कारण उसकी पत्नी दस साल की बेटी को नहीं पाल सकी। कुछ दिन पहले मां ने इस बच्ची को लावारिस हालत में छोड़ दिया। इस कारण बच्ची गांव देवसर में पहुंच गई। वहां उसे गांव का ही जोगेंद्र मिला। उसने पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया और उसे अच्छे से रखने का झांसा देकर अपने घर ले गया। उसने बच्ची को खाना देने के बाद रात को उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच संजय देवसरिया को दी। तभी मामला जूई कलां पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के घर जाकर पीड़िता का नाम, पता पूछा लेकिन दरिंदगी के कारण वह काफी घबराई थी। इस कारण वह अधिक जानकारी नहीं दे सकी। जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। काउंसलिंग कराने के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया।
बिहार की निवासी दस साल की बालिका के साथ गांव देवसर में दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने मेडिकल और काउंसलिंग कराने के बाद पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर में पहुंचा दिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर गांव देवसर निवासी आरोपी जोगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
-मनोज कादिया, एसएचओ, जूई कलां पुलिस थाना।