{"_id":"64c404416417903e1706661a","slug":"rape-with-the-minor-daughter-of-a-laborer-resident-of-bihar-state-bhiwani-news-c-21-hsr1027-187514-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बिहार प्रदेश निवासी मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बिहार प्रदेश निवासी मजदूर की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म
Fri, 28 Jul 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 28 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। शहर के सिविल लाइन पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक सरकारी भवन के परिसर में चल रहे निर्माणाधीन भवन की साइट पर कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के दामाद ने बिहार निवासी मजदूर की बेटी से दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत करने पर कंस्ट्रक्शन ठेकेदार पर ही बाप-बेटी को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने कंस्ट्रक्शन ठेकेदार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में व्यक्ति ने बताया कि मूल रूप से वह बिहार के जिला अररिया के एक गांव का रहने वाला है। करीब तीन माह से अपने परिवार के साथ शहर में एक सरकारी परिसर में चल रहे भवन निर्माण में ठेकेदार के तहत मजदूरी का काम करता है। व्यक्ति ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कंस्ट्रक्शन ठेकेदार ने अपने दामाद को कार्य की देखभाल के लिए छोड़ रखा है।
शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 18 जून को उसने अपनी बेटी को ठेकेदार की झुग्गी से लोहे का गुरमाला लाने के लिए भेजा था। उसकी बेटी जब ठेकेदार की झुग्गी में लोहे का गुरमाला लाने के लिए अंदर गई, तो इसी दौरान ठेकेदार का दामाद वहां आ गया और उसकी बेटी को पीछे से पकड़ लिया। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन उसकी बेटी ने अपनी मां को आरोपी ठेकेदार के दामाद की करतूत बताई।
विज्ञापन
इसके बाद नाबालिग के पिता ने इस बारे में ठेकेदार को शिकायत की, तो ठेकेदार ने कहा कि उसके दामाद पर कोई भी आरोप लगाया तो वह बाप-बेटी को जान से मरवा देगा और उसके काम का हिसाब भी उसे नहीं मिलेगा। इसके बाद इस संबंध में कहीं कोई शिकायत नहीं की। इस मामले के बाद आरोपी ठेकेदार भी उसकी बेटी पर बदनीयती रखने लगा। इसके बाद परिवार को मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी।
सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। वहीं, आरोपी कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार चल रहा है, जबकि सिविल लाइन पुलिस ने कंस्ट्रक्शन साइट के ठेकेदार को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इसे शनिवार सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।
मजदूर की शिकायत पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने के आरोप में बिहार के अररिया जिला के मधुरा पश्चिमी नरपतगज निवासी आरोपी अजीज के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है, जबकि उसके ससुर कंस्ट्रक्शन ठेकेदार आमील को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी की लोकेशन बिहार में आ रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर यहां लाया जाएगा।
-पवन शर्मा, एसएचओ सिविल लाइन पुलिस थाना भिवानी।