फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Rakshabandhan on the last Monday of Savan

प्रात: 5:53 बजे से दोपहर 1:32 बजे तक रहेगा भद्राकाल, इसके बाद शुभ मुहूर्त

Mon, 19 Aug 2024 06:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 19 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan on the last Monday of Savan
तोशाम। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का त्योहार है, इस दिन हर बहन अपने भाई को राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं। इस बार सावन के अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन का त्योहार है। यह शुभ मुहूर्त करीब 90 सालों के बाद निकला।
विज्ञापन

पंडित श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि इस साल रक्षाबंधन पर चार बड़े संयोग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्ध योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इन चार संयोग का बनना खास है। इस वजह से ही इस दिन को काफी शुभ माना जा रहा है। इसकी महत्ता इसलिए भी दोगुनी हो गई है क्योंकि 90 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन





कब नहीं बांधनी चाहिए राखी

श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि राखी बांधने के समय का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि कभी भी भद्रा काल के गलत समय में राखी या रक्षा सूत्र नहीं बांधा जाना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। इसके कई बुरे परिणाम हो सकते हैं। इसका भाई के स्वास्थ्य और निजी जीवन समेत भाई-बहन के रिश्तों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शुभ मुहूर्त...

इस बार राखी का त्योहार 19 अगस्त सोमवार के दिन मनाया जा रहा है। श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि प्रात: 5:53 बजे से दोपहर 1:32 बजे तक भद्राकाल का समय है। इस अंतराल में राखी बांधना अशुभ है। इस समय से बचने की जरूरत है। इसके बाद बहन अपने भाई को राखी बांध सकती है।

रक्षाबंधन पर बसों में उमड़ी भीड़
भिवानी। परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन के लिए रोडवेज और निजी बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है। यह सेवा रविवार दोपहर 12 बजे से मिली। इसके लिए बसों में महिलाओं की भीड़ बढ़ गई। इस कारण कई बहनों को खड़े होकर ही सफर करना पड़ा। व्यवस्था बनाने के लिए रोडवेज विभाग ने नोडल अधिकारी तैनात किए गए।

प्रदेश में रविवार दोपहर से सोमवार तक पूरे दिन बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसलिए रविवार को अधिकतर मार्गों पर निर्धारित समय पर बसों का संचालन किया गया। इनमें दोपहर बाद रोडवेज बसों में ज्यादा भीड़ होने पर महिलाओं को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। रोडवेज के जीएम दीपक कुंडू ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज और निजी बसों में निशुल्क यात्रा दी जा रही है। बसों में व्यवस्था बनाने के लिए रोडवेज विभाग ने बस स्टैंड पर 12 नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।


बलियाली मार्ग पर नहीं चली बस
बवानीखेड़ा। गांव बलियाली में शुक्रवार को रोडवेज चालक और परिचालक के साथ हुए झगड़े के बाद रोडवेज विभाग ने बलियाली के लिए बसों का संचालन बंद किया है। इस मार्ग पर रविवार को दूसरे दिन भी बस नहीं चली। बसें बंद होने के कारण रविवार को राखी बांधने के लिए आने, जाने में समस्या का सामना करना पड़ा। बस बंद होने से बलियाली सुई, रामूपुरा सहित तीनों गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। राखी के त्योहार पर बहनों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी।

कहीं सेहत खराब न कर दे मिलावटी मिठाई

भिवानी। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के प्यार में मिठास घोलने वाली मिठाइयां खरीदते समय सतर्क रहने की जरूरत है। कई जगह मिलावटी मिठाइयां बिकने से सेहत बिगड़ने का खतरा है। कई मिठाइयों की ट्रे पर उपभोग करने की अंतिम तिथि का टैग भी नहीं लगा था। इन मानकों का पालन करवाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने भी विभिन्न जगहों पर मिठाइयों की जांच शुरू कर दी है।
बहन-भाई के अटूट बंधन के प्रतीक रक्षाबंधन पर बहनें अपने मायके जाने से पहले मिठाइयां खरीद रहीं हैं। इसीलिए रविवार को भी शहर में मिठाइयों के स्टॉल सजाए गए लेकिन इन स्टॉलों पर खुले में ही मिठाइयां रखी गईं। कई बड़े प्रतिष्ठानों पर भी खाद्य सुरक्षा संबंधी नियम की अनदेखी की गई।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता परखने के लिए जांच की जा रही है। कई दुकानों से नमूने लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। मिठाइयों और खाद्य वस्तुओं में मिलावट मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान संचालक पर जुर्माना समेत हर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed