{"_id":"662ed8510e483f44620135d7","slug":"rajput-society-meeting-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-116686-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राजपूत समाज ने बैठक कर गुजरात में भाजपा प्रत्याशी रूपाला की टिप्पणी का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राजपूत समाज ने बैठक कर गुजरात में भाजपा प्रत्याशी रूपाला की टिप्पणी का जताया विरोध
Mon, 29 Apr 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 29 Apr 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में बैठक के बाद विरोध जताते लोग।
भिवानी। राजपूत समाज की बैठक रविवार को रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में परमार खाप 84 के अध्यक्ष वेदपाल परमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें राजपूत समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों व समाज के लोगों ने भाग लिया। बैठक में राजकोट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रूपाला द्वारा राजपूत समाज पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध किया गया।
बैठक में भिवानी-महेंद्रगढ़ व हिसार लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाले विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 21 सदस्यीय कमेटी का गठन कर महेंद्रगढ़ में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि किसी पार्टी को समर्थन दिया जाए या फिर राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव के दौरान अनदेखी किए जाने, राजाओं के इतिहास से छेड़छाड़ करने, माता पद्मावती फिल्म प्रकरण, अग्निवीर योजना, कैथल आंदोलन में राजपूत समाज पर लाठीचार्ज समेत अनेक मुद्दों को लेकर चर्चा की।
बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओं ने उपरोक्त मुद्दों को लेकर भाजपा की कड़े शब्दों में आलोचना के साथ चुनावी बहिष्कार करने का निर्णय लिया। बैठक का संचालन उदयवीर सिंह तंवर ने किया। बैठक में उपस्थित समाज के लोगों ने राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के अध्यक्ष शेर सिंह राणा से पार्टी का प्रत्याशी मैदान में उतारने की अपील की। बैठक के अंत में समाज की महिलाओं ने भाजपा का पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। बैठक में चेयरमैन शेखू राणा, सुशील परमार, पवनजीत तंवर, उदयपाल परमार, तेजपाल सिंह, सरपंच प्रेम सिंह, सरपंच जगदीश सिंह, सरपंच श्यामपाल सिंह, प्रीति परमार, अमन तंवर राघव, सीमा तंवर, शांति देवी, सुशीला परमार, सुनीता देवी, सतेंद्र परमार बौंद, अनुपाल तंवर, शुभेन्द्र आदि रहे।